अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

सदन में राबड़ी-नीतीश में हुई बहस तो बाहर तेजस्वी जमकर बरसे, तनिष्क लूटकांड के बदमाशों पर भी उठाए सवाल

सदन में राबड़ी-नीतीश में हुई बहस तो बाहर तेजस्वी जमकर बरसे, तनिष्क लूटकांड के बदमाशों पर भी उठाए सवाल Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के अंदर नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने सामने हुए तो सियासी तापमान बढ़ गया. तेजस्वी यादव ने सदन के बाहर सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए. Bihar Politics: बिहार विधानपरिष

सदन में राबड़ी-नीतीश में हुई बहस तो बाहर तेजस्वी जमकर बरसे, तनिष्क लूटकांड के बदमाशों पर भी उठाए सवाल

Article Advertisement

सदन में राबड़ी-नीतीश में हुई बहस तो बाहर तेजस्वी जमकर बरसे, तनिष्क लूटकांड के बदमाशों पर भी उठाए सवाल Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के अंदर नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने सामने हुए तो सियासी तापमान बढ़ गया. तेजस्वी यादव ने सदन के बाहर सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए. Bihar Politics: बिहार विधानपरिषद में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी आमने-सामने हुए. सीएम नीतीश कुमार ने राजद शासनकाल पर सवाल खड़े किए और लालू यादव को निशाने पर लिया. वहीं राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार की सरकार को घेरा. सदन के बाहर जाकर राजद नेताओं ने प्रदर्शन भी किया. इधर, विधानसभा के बाहर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरा में तनिष्क लूट मामले को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया. होली और रमजान को लेकर हो रही सियासी बयानबाजी पर भी बोले. तेजस्वी ने तनिष्क लूट पर क्या कहा… तेजस्वी यादव ने आरा में तनिष्क लूट मामले में पकड़ाए दोनों बदमाशों के बारे में कहा कि जो पकड़े गए हैं वो पहले भी अपराध करके जेल गए थे. वो आखिर छूट कैसे गए. तेजस्वी ने पुलिस की कार्रवाई पर कहा कि पुलिस सबूत नहीं जुटा पाती है. अपराधियों को सजा नहीं दिलवा सकती है. जिसके कारण सब अपराधी बाहर आ जाते हैं. नीतीश के बयान पर तेजस्वी का रिएक्शन दरअसल, जब विधान परिषद में यह मामला उठा था तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जहां भी घटना होती है वहां तुरंत वो एक्शन लेने का आदेश देते हैं. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान का कोई आधार नहीं है. उनके पास जानकारी ही नहीं पहुंच पाती है. पुलिस पर लापरवाही पर तेजस्वी बोल रहे थे. लालू को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर भी बोले… नीतीश कुमार के उस बयान पर भी तेजस्वी ने हमला बोला जिसमें सीएम ने कहा था कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. तेजस्वी ने कहा कि लालू जी से उनकी तुलना नहीं हो सकती. लालू जी ने कई लोगों को प्रधानमंत्री तक बनाया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को तो तेजस्वी ने ही दो बार मुख्यमंत्री बनाया है. होली और जुमे की नमाज पर बोले… होली और जुमे की नमाज को लेकर हो रही सियासी बयानबाजी पर तेजस्वी ने कहा कि हमें मिलकर त्योहार मनाना चाहिए. ये सबों का देश है जिसके लिए सबने कुर्बानी दी थी. गंगा जमुनी तहजीब वाला यह देश है. इसमें ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. खुशियां मिलकर बांटें तो यह बढ़ती है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read