अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

Bihar Politics: चिराग पासवान की Z सिक्योरिटी पर पशुपति पारस का बड़ा बयान, कहा- 'सुरक्षा में ही हो गई थी इंदिरा गांधी की हत्या'

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस (Pashupati Kumar Paras) ने युवा नेता चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है.   बता दें कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan Z Security) को केंद्र सरकार की तरफ से जेड सिक्योरिटी प्रदान की गई है. जिस पर 9 मई को हाजीपुर में मी

Bihar Politics: चिराग पासवान की Z सिक्योरिटी पर पशुपति पारस का बड़ा बयान, कहा- 'सुरक्षा में ही हो गई थी इंदिरा गांधी की हत्या'

Article Advertisement

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस (Pashupati Kumar Paras) ने युवा नेता चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है.   बता दें कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan Z Security) को केंद्र सरकार की तरफ से जेड सिक्योरिटी प्रदान की गई है. जिस पर 9 मई को हाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पशुपति पारस ने बड़ी बात कह दी. दरअसल, चिराग पासवान की Z सिक्योरिटी पर पशुपति पारस ने बयान देते हुए कहा कि सुरक्षा में ही इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी. नेताओं के लिए सिक्योरिटी जंजाल है. सुरक्षा महज एक दिखावा है और इसका कोई मतलब नहीं है.   चिराग की जेड सिक्योरिटी पर चाचा पशुपति पारस का बड़ा बयान आपको बता दें कि पशुपति पारस से सवाल किया गया था कि एनडीए गठबंधन में ज्यादा नजदीकी आप हैं या चिराग पासवान. क्योंकि कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए चिराग पासवान को नजरअंदाज किया गया और आप प्रचार करने के लिए गए थे. जबकि चिराग को केंद्र सरकार की तरफ से जेड सुरक्षा दी गई है. जिस पर जवाब देते हुए पशुपति पारस ने कहा कि पूरा देश जानता है कि वे शुरू से ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और इस बीच में कई लोग पार्टी में आए और चले गए. उनका कोई भरोसा नहीं वो बिना पेंदी के लौटा हैं. मैं पहले ही बोल चुका हूं कि मैं जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक एनडीए गठबंधन में रहूंगा. अब पशुपति पारस के इस बयान पर चिराग की क्या प्रतिक्रिया आती है, इसी का इंतजार है. फिलहाल, चिराग ने इस बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read