अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे

लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार आरजेडी के साथ फिर जुड़ गया है। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ीं मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी सिवान सीट से दूसरे स्थान पर थीं। यहां से जेडीयू

लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे

Article Advertisement

लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार आरजेडी के साथ फिर जुड़ गया है। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ीं मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी सिवान सीट से दूसरे स्थान पर थीं। यहां से जेडीयू की उम्मीदवार विजयलक्ष्मी कुशवाहा जीती थीं, जबकि आरजेडी तीसरे नंबर पर रही। Bihar Politics: RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रविवार को आरजेडी में शामिल हो गए। वहीं उनकी मां हिना शहाब की भी पार्टी में वापसी हुई है। राबड़ी आवास पर दोनों को पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। तेजस्वी यादव ने खुद हरी टोपी पहनाकर ओसामा शहाब का पार्टी में स्वागत किया। ओसामा के आरजेडी जॉइन करने पर लालू यादव ने कहा कि ठीक है। उनका स्वागत है। ओसामा शहाब के आरजेडी ज्वॉइन करने के मामले पर लालू यादव ने कहा कि ओसामा का आरजेडी में स्वागत है। मौके पर तेजस्वी ने कहा कि खुशी की बात है कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिना शहाब और उनके बेटे को पार्टी जॉइन कराई। बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी पार्टी जॉइन की है। इससे सीवान के साथ-साथ बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी का मुद्दा गरीबी का है, विकास का है। लेकिन एनडीए और बीजेपी विकास नहीं, विनाश की बात करती है। जबकि बिहार की जनता अमन चाहती है। तो आज पार्टी को मजबूती मिली है, और हमलोग सांप्रदायिक ताकतों को भगाने का काम करेंगे।   इससे पहले शनिवार देर रात को ओसामा राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। ओसामा करीब 3 महीने पहले मारपीट और गोलीबारी के मामले में जेल में बंद थे। बेटे ओसामा के आरजेडी जॉइन करने के साथ ही हिना शहाब की भी घर वापसी हुई है। लालू यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 2025 में होना है विधानसभा चुनाव बता दें कि अगले साल 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में ओसामा के पार्टी में शामिल होने से यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या 2025 में तेजस्वी यादव ओसामा को टिकट देने की तैयारी में है। क्या 2025 में वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे?   दोनों परिवार के बीच दिखी थी दूरी लालू प्रसाद यादव और दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के रिश्ते अच्छे थे, लेकिन पूर्व सांसद के निधन के बाद दोनों ही परिवारों में काफी दूरियां आ गई थीं। हाल के समय में पारिवारिक और राजनीतिक तौर पर ये दूरी और बढ़ी। 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों परिवारों में काफी तल्खी दिखी थी। बागी तेवर अपनाते हुए हिना शहाब ने सीवान से लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा। हालांकि वो हार गई थीं। अब खबर है कि दोनों परिवारों के बीच जो दूरियां थीं, वह खत्म हो चुकी है।   शहाब के आरजेडी ज्वॉइन करने के मायने बता दें कि आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की 1 मई 2021 को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। शहाबुद्दीन की मौत के बाद बिहार में हुए 2024 के चुनावों में उनकी पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सिवान से चुनाव लड़ा था। हालांकि हिना को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा था। इस सीट से जेडीयू की विजय लक्ष्मी देवी चुनाव जीत गई थीं। जेडीयू की विजय लक्ष्मी को 3 लाख 86 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं हिना शहाब 2 लाख 93 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं थीं, आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को 1 लाख 98 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। अगर सिवान सीट पर हिना शहाब और आरजेडी के वोट को मिला दें तो यह जेडीयू उम्मीदवार से ज्यादा हो जाता है। साफ है कि वोट बंटने से नीतीश कुमार का उम्मीदवार जीत गया। साफ है कि आरजेडी और शहाबुद्दीन के परिवार के साथ आने से सिवान की राजनीति में दोनों की पकड़ मजबूत होगी और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक आरजेडी के पक्ष में संगठित होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read