Bihar politics: हसबैंड जेल गए तो इनको CM बना दिया,’ नीतीश विधान परिषद में किस पर साधा निशाना Bihar politics विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह ने सभापति अवधेश नारायण सिंह से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री ने इसका हसबेंड शब्द का उपयोग किया है. यह किसी भी नजरिये से उचित नहीं है. इसलिए सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाये. Bihar politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में कहा है कि महिला के लिए हमारी सरकार ने जितना काम किया है, किसी और सरकार ने नहीं किया है. इन लोगों (राजद) की सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि इनके समय (राजद काल) में कोई लड़की स्कूल पढ़ने जाती थी?
Education
Bihar politics: हसबैंड जेल गए तो इनको CM बना दिया,’ नीतीश विधान परिषद में किस पर साधा निशाना
Bihar politics: हसबैंड जेल गए तो इनको CM बना दिया,’ नीतीश विधान परिषद में किस पर साधा निशाना Bihar politics विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह ने सभापति अवधेश नारायण सिंह से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री ने इसका हसबेंड शब्द का उपयोग किया है. यह किसी भी नजरिये से उचित नहीं है. इसलिए सदन की कार्यवाही से हटा

Article Advertisement
Article Advertisement
कुछ मालूम है?
जिसकी पार्टी में तुम लोग हो…. नेता विरोधी दल की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके हसबेंड जब हटे तो उन्होंने अपनी वाइफ को सीएम बना दिया. ये लोग कोई महिला के लिए कुछ किये हैं. इनका कोई मतलब नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए हमने सब काम किये हैं. अब महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं है. उनका यह संवाद उस समय आया जब विधान परिषद में उर्मिला ठाकुर गढ़हरा में हाईस्कूल खोलने के संदर्भ में सवाल उठा रही थीं. जैसे ही उन्होंने कहा कि स्कूल न होने की वजह से लड़कियों को दिक्कत आने की बात कही, वैसे ही सीएम ने उन्हें टोका. कि आप क्या कह रही हैं?
आप लोगों को कुछ पता है?
आप लोग जिसकी पार्टी में है, उसने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को भी निर्देशित किया कि आप इन सब का ठीक से जवाब दीजिए. मुख्यमंत्री के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि 2003 में प्रदेश की महिला साक्षरता प्रतिशत केवल 34 प्रतिशत था. 2023 में साक्षरता प्रतिशत 74 हो गया है. इसी 2005 में शिक्षा का बजट केवल 1500 करोड़ था. जबकि अब 60 हजार करोड़ पार कर गया है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहसबाजी हुई. इस पूरी बहस के दौरान सदन की नेता विरोधी दल राबड़ी देवी मौजूद रहीं,लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं. सीएम ने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा- सभापति सदन की कार्यवाही के दौरान विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह ने सभापति अवधेश नारायण सिंह से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री ने इसका हसबेंड शब्द का उपयोग किया है. यह किसी भी नजरिये से उचित नहीं है. इसलिए सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाये. इस पर सभापति ने व्यवस्था दी कि इस पूरे मामले में सीएम ने कुछ अपमानजनक नहीं कहा है. ऐसा कोई शब्द नहीं है जिसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाये.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
