क्या बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार, लालू के न के बाद भी कांग्रेस क्यों कन्हैया कुमार को कर रही एक्टिव?
जानें सबकुछ Bihar Politics News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महाठबंधन में दरार पैदा हो सकती है।
लालू यादव के न के बाद भी कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतार दिया है।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
Bihar Politics News : बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इसे लेकर राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं।
जहां नीतीश कुमार 19 सालों से मुख्यमंत्री हैं तो वहीं युवा चेहरे के तौर पर तेजस्वी यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
इस बीच कांग्रेस भी बिहार में कन्हैया कुमार को एक्टिव करने जा रही है, जिससे महागठबंधन की सियासत में हलचल होने की संभावना है।
ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि लालू यादव का मन नहीं होने के बाद भी कांग्रेस कन्हैया कुमार को बिहार में क्यों सक्रिय कर रही है?
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर उतरे कन्हैया कुमार का ढोल नगाड़ों के साथ जमकर स्वागत किया गया।
‘बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, कन्हैया कुमार के जैसा हो’ नारे लगाए गए।
इसका मतलब साफ है कि कन्हैया को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
साथ ही होली के बाद कन्हैया कुमार 16 मार्च को जनता का नब्ज टटोलने के लिए यात्रा पर भी निकलेंगे।
लालू यादव नहीं चाहते हैं कि कन्हैया कुमार एक्टिव हो राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव अबतक बिहार में कन्हैया कुमार की सक्रियता नहीं चाहते थे।
लालू यादव चाहते हैं कि महागठबंधन की तरफ से युवाओं का एक ही नेता हो, उनका बेटा तेजस्वी यादव।
मगर सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी, लालू यादव के मन के विरुद्ध कन्हैया कुमार को बिहार में एक्टिव करेंगे।
शुरुआत तैयारी देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि राहुल कन्हैया को तेजस्वी के सामने खड़ा करके राजद पर एक दवाब बनाना चाहते हैं, जिससे सीटों के बंटवारे में कोई ज्यादा परेशानी ना हो।
बिहार में कांग्रेस हुई एक्टिव बिहार में कांग्रेस काफी एक्टिव नजर आ रही है।
18 जनवरी को राहुल गांधी बिहार आए और इसके बाद जनवरी में भी दोबारा बिहार पहुंचे।
राहुल गांधी का बिहार दो बार आना संयोग हो सकता है, लकिन उनका फोकस संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत अल्पसंख्यक और दलित शख्सियत जगलाल चौधरी रहे।
मुद्दा चाहे नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा या फिर पलायन का हो, जिन मुद्दों पर तेजस्वी यादव अब तक मुखर रहे हैं, अब कन्हैया कुमार भी उसी राह पर चलेंगे।
बिहार में कांग्रेस इस यात्रा को एक बड़ा अभियान बनाने की तैयारी कर रही है।
16 मार्च से शुरू होगी पलायन रोको यात्रा पलायन रोको यात्रा की शुरुआत चम्पारण से होगी।
16 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल होंगे।
यात्रा 4 हफ्तों में लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के जरिए पार्टी रोजगार, पेपर लीक और पलायन मुद्दों के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी।
Article Advertisement
Education
क्या बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार, लालू के न के बाद भी कांग्रेस क्यों कन्हैया कुमार को कर रही एक्टिव? जानें सबकुछ
क्या बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार, लालू के न के बाद भी कांग्रेस क्यों कन्हैया कुमार को कर रही एक्टिव? जानें सबकुछ Bihar Politics News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महाठबंधन में दरार पैदा हो सकती है। लालू यादव के न के बाद भी कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतार दिया है। आइए जानते है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
