अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

CM नीतीश के वायरल वीडियो पर तेजस्वी ने ऐसा क्या कहा? मचा सियासी बवाल

CM नीतीश के वायरल वीडियो पर तेजस्वी ने ऐसा क्या कहा? मचा सियासी बवाल बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.   बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. पटना में 10 ज

CM नीतीश के वायरल वीडियो पर तेजस्वी ने ऐसा क्या कहा? मचा सियासी बवाल

Article Advertisement

CM नीतीश के वायरल वीडियो पर तेजस्वी ने ऐसा क्या कहा? मचा सियासी बवाल बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.   बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. पटना में 10 जुलाई को आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते नजर आए और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर अब मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए हैं. तेजस्वी यादव का हमला विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'सबसे असहाय, बेबस और लाचार' मुख्यमंत्री बताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की कमजोर स्थिति के कारण अधिकारी और कर्मचारी उनके आदेशों को नहीं मानते. वीडियो का घटनाक्रम आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो जेपी गंगा पथ के तीसरे फेज के उद्घाटन समारोह का है. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों से राघोपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे थे, जहां अचानक मंच से नीतीश कुमार अधिकारी के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगे, जिसके बाद से ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. अब ये वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. बता दें कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौके पर मौजूद थे. राजनीतिक बयानबाजी इसके साथ ही आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा, ''पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश, बेबस, लाचार और मजबूर कोई मुख्यमंत्री होगा जो बीडीओ, एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो?'' साथ ही आगे उन्होंने ये भी कहा कि कमजोर मुख्यमंत्री के कारण बिहार में प्रशासनिक अराजकता बढ़ रही है और अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते हैं. नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया बहरहाल, नीतीश कुमार की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती से काम करने के लिए प्रेरित करने का एक तरीका था. समर्थकों का मानना है कि नीतीश कुमार प्रशासन में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, और इस घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read