तेजस्वी यादव ने फिर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनवाएं, 200 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं' बिहार में बढ़ते सियासत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि राज्य में आरजेडी की सरकार बनती है, तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. अब इस ऐलान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. Bihar Politics News: बिहार में एक तरफ जहां राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. बता दें कि बिहार में बिजली की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. समस्तीपुर में अपनी 'कार्यकर्ता संवाद यात्रा' के दौरान तेजस्वी ने जनता से वादा किया कि अगर राज्य में आरजेडी की सरकार बनती है, तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महंगी बिजली से जूझ रही है और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है. तेजस्वी ने बिहार में बिजली की दरों को देश में सबसे महंगा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर यह सभी समस्याएं हल की जाएंगी. कार्यकर्ता संवाद यात्रा के जरिए जनसंपर्क आपको बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी 'कार्यकर्ता संवाद यात्रा' के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना और जनता की समस्याओं को समझना है. यात्रा का पहला चरण 10 सितंबर से शुरू हुआ है और यह 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. यात्रा के दौरान तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके विचार सुने और स्थानीय समस्याओं का आकलन किया. एनडीए सरकार पर हमला वहीं आपको बता कि कार्यकर्ता संवाद के दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और केंद्र दोनों में एनडीए सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है, लेकिन जनता की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही. वहीं उन्होंने कहा, ''एनडीए सरकार जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखा रही है. हमारी सरकार बनने पर बिजली की दरों को कम किया जाएगा और लोगों को राहत दी जाएगी.'' कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा इसके अलावा आपको बता दें कि बिजली की समस्याओं के अलावा, तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सरकार अपराधियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है. तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री इन मुद्दों को लेकर बेफिक्र हैं.
Article Advertisement
Crime
तेजस्वी यादव ने फिर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनवाएं, 200 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं'
तेजस्वी यादव ने फिर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनवाएं, 200 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं' बिहार में बढ़ते सियासत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि राज्य में आरजेडी की सरकार बनती है, तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. अब इस ऐलान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
