8 अक्टूबर के बाद बिहार में खेला!
शाह की बैठक से नीतीश ने बनाई दूरी, RJD के दावे से मचा बवाल बिहार में जेडीयू नेताओं की आपसी बयानबाजी ने माहौल गर्मा दिया है।
परबत्ता विधायक ने अशोक चौधरी पर सीधा हमला किया है।
वहीं आरजेडी ने दावा किया है कि बिहार में मध्यावधि के चुनाव होंगे।
Business
8 अक्टूबर के बाद बिहार में खेला! शाह की बैठक से नीतीश ने बनाई दूरी, RJD के दावे से मचा बवाल
8 अक्टूबर के बाद बिहार में खेला! शाह की बैठक से नीतीश ने बनाई दूरी, RJD के दावे से मचा बवाल बिहार में जेडीयू नेताओं की आपसी बयानबाजी ने माहौल गर्मा दिया है। परबत्ता विधायक ने अशोक चौधरी पर सीधा हमला किया है। वहीं आरजेडी ने दावा किया है कि बिहार में मध्यावधि के चुनाव होंगे। बिहार सीएम उग्रवाद के मुद्

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार सीएम उग्रवाद के मुद्दे पर अमित शाह की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे हैं।
Bihar Nitish Kumar Politics News: बिहार की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है।
जेडीयू नेताओं के एक दूसरे पर बयानबाजी के बाद आरजेडी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।
वहीं खुद मुख्यमंत्री के गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल न होने को लेकर कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक से भी दूरी बनाई थी।
बिहार सीएम को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लेना था।
लेकिन इस बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हिस्सा लेंगे।
बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है।
जेडीयू में मचा है घमासान बिहार सीएम नीतीश कुमार भले ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हों, लेकिन पार्टी संगठन में सब ठीक हों, ऐसा दिखता नहीं है।
बीते दिनों ही परबत्ता से जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने अशोक चौधरी पर हमला बोल दिया।
डॉ संजीव ने कहा कि बिहार सीएम को यह देखना चाहिए राज्य में पूर्ण शराबबंदी है और दूसरी तरफ कोई मंत्री विदेश जाकर शराब पार्टी कर रहा है।
परबत्ता विधायक अशोक चौधरी की उस तस्वीर पर बोल रहे थे, जिसमें दुबई दौरे पर चौधरी एक कार्यक्रम में कुछ लोगों के साथ बैठे थे, और सामने शैंपेन की बोतल रखी हुई थी।
जेडीयू विधायक ने कहा कि ऐसे लोग जिनका आधार नहीं है, बिन पेंदी के लोटे हैं।
हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार हैं, गांधी की विचारधारा को मानने वाले हैं।
डॉ संजीव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो सीएम की बढ़ती उम्र पर तंज कसते हैं, जो भूमिहार समाज पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं, जीवन में एक बार चुनाव जीते हैं, जो एक काम के लिए 4 ठेकेदारों से पैसा लेते हैं, उन्हें किस आधार पर सरकार में रखा गया है।
अशोक चौधरी ने बाढ़ को लेकर उठाए सवाल इससे पहले अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के बेहद करीबी विजय चौधरी पर हमला बोलते हुए उनके मंत्रालय को कटघरे में खड़ा किया था।
गांधी जयंती के दिन अशोक चौधरी ने कहा था कि जल संसाधन विभाग और हम लोग थोड़े और चौकस होते तो बाढ़ का नुकसान कम होता।
चौधरी के इस बयान के बाद जेडीयू में घमासान मच गया।
बाद में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बचाव किया और कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमेशा से संवेदनशील रहे हैं।
वह बाढ़ को लेकर सचेत और सतर्क रहते हैं।
बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपया दिया गया है।
आरजेडी ने किया बड़ा दावा जेडीयू में मचे घमासान के बीच आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आते ही बिहार में राजनीतिक भूकंप आएगा।
बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर जा रहा है।
जेडीयू 8 अक्टूबर का इंतजार कर रही है।
नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बीजेपी पल्ला झाड़ लेंगे।
तिवारी ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बना रही है।
दोनों राज्यों के नतीजे आते ही बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी में हर मुद्दे पर खटपट है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
