अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Bihar के SI की मौत, हादसा या कुछ और? अंकित कुमार दास के निधन से हड़कंप

Bihar के SI की मौत, हादसा या कुछ और? अंकित कुमार दास के निधन से हड़कंप Bihar SI Ankit Kumar Das Died: बिहार के बेतिया में एक थानाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माटियरिया के SI अंकित कुमार दास की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। Bihar SI Ankit Kumar Das Died: बिहार के बेतिया

Bihar के SI की मौत, हादसा या कुछ और? अंकित कुमार दास के निधन से हड़कंप

Article Advertisement

Bihar के SI की मौत, हादसा या कुछ और? अंकित कुमार दास के निधन से हड़कंप Bihar SI Ankit Kumar Das Died: बिहार के बेतिया में एक थानाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माटियरिया के SI अंकित कुमार दास की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Article Advertisement

Bihar SI Ankit Kumar Das Died: बिहार के बेतिया से एक बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। माटियरिया के थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास की अचानक मौत हो गई। अंकित 2018 बैच के SI थे और माटियरिया में यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। अंकित की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनकी मौत काफी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार खबरों की मानें तो बीती रात अचानक से अंकित कुमार दास की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने अंकित के शव को GMCH पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।   मटियरिया में हुई थी पहली पोस्टिंग बता दें कि अंकित 2018 बैच के SI ऑफिसर थे। JSI के पद पर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बेतिया में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। माटियरिया में उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। अंकित की शादी महज 3 साल पहले हुई थी। उनके एक छोटा बेटा और बेटी हैं। अंकित की मौत के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी ने लगाए जातिवाद के आरोप अंकित कुमार दास की पत्नी पूजा सक्सेना का कहना है कि प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मेरे पति को परेशान करते थे। उनसे कहा जाता था कि छोटी जाति का शख्स थानाध्यक्ष कैसे बन गया? कई पुलिसकर्मी उन्हें सलामी नहीं देते थे। पूजा ने नरकटियागंज के DSP समेत कई पुलिसकर्मियों पर जातिवाद का आरोप लगाया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read