अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Bihar Weather: बिहार में आज से बढ़ेगी ठंड; गिरेगा तापमान, 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में आज से बढ़ेगी ठंड; गिरेगा तापमान, 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम बिहार में छठ महापर्व खत्म होने के बाद अब ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक उत्तर पछुआ हवाओं का प्रवाह बना रहेगा। इसके प्रभाव से राजधानी पटना समेत अन्य

Bihar Weather: बिहार में आज से बढ़ेगी ठंड; गिरेगा तापमान, 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Article Advertisement

Bihar Weather: बिहार में आज से बढ़ेगी ठंड; गिरेगा तापमान, 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम बिहार में छठ महापर्व खत्म होने के बाद अब ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक उत्तर पछुआ हवाओं का प्रवाह बना रहेगा।

Article Advertisement

इसके प्रभाव से राजधानी पटना समेत अन्य हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। शनिवार तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में पांच दिनों के बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा। अगले हफ्ते से तापमान में तेजी से गिरावट आने की आशंका है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। सोमवार को सीतामढ़ी के पुपरी में सबसे कम 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, सोमवार को यहां रात का पारा 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड आने के साथ हवा खराब बिहार में ठंड का मौसम आने के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी गिरने लगी है। राजधानी पटना में सोमवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के ऊपर पहुंच गया, जो कि खराब श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में ठंडक आने और धुंध बढ़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। आने वाले दिनों में राज्य की हवा की गुणवत्ता और गिर सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read