अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकUCC पर अमित शाह का दांव, टीडीपी-शिवसेना-मांझी साथ, नीतीश के विरोध के पीछे रणनीति समझिएपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलींभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकUCC पर अमित शाह का दांव, टीडीपी-शिवसेना-मांझी साथ, नीतीश के विरोध के पीछे रणनीति समझिएपवन सिंह के इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, BJP एमएलसी के नहीं आने पर क्या बोलीं

Article Advertisement

India

बिहार में बरसात थमेगी या फिर बनेगी कहर? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट - BIHAR WEATHER UPDATE

बिहार में बरसात थमेगी या फिर बनेगी कहर? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट - BIHAR WEATHER UPDATE बिहार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. पटना: बिहार में सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश का दौर अब तक जारी है, जिससे अधिकांश

बिहार में बरसात थमेगी या फिर बनेगी कहर? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट - BIHAR WEATHER UPDATE

Article Advertisement

बिहार में बरसात थमेगी या फिर बनेगी कहर? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट - BIHAR WEATHER UPDATE बिहार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. पटना: बिहार में सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश का दौर अब तक जारी है, जिससे अधिकांश जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से कुछ जगहों पर भारी जलजमाव और बिजली की समस्या उत्पन हो गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में आज भी तेज बारिश की संभावना है, साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं और बारिश का कहर: पटना सहित कई जिलों में सोमवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. चिलचिलाती गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ गरजते बादल और मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे कई जगह पेड़ गिरने की खबरें सामने आई है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट: बीते रात पटना, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, गया, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसका असर कल रात से लेकर आज सुबह 5 बजे तक देखने को मिला है. कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने 6 मई यानि आज उत्तर बिहार के कुछ जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जारी की गई है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. बिहार कब बढ़ेगा तापमान: दक्षिण बिहार के जिलों में अब मौसम शुष्क बना रहेगा. यहां तेज धूप और तापमान में लगातार बढ़ोतरी की लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज से लेकर अगले चार दिनों तक दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं रात के तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस तक की इजाफा देखा जाएगा. इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी: बिहार के पश्चिमी जिले जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सारण, भोजपुर, बक्सर और सिवान में एक-दो दिनों के भीतर हीटवेव चलने की संभावना है. बीते 5 मई को डेहरी और गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ये पता चलता है कि आने वाले दिनों में गर्मी और कहर बरसाने वाली है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read