अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

बिहारीगंज में सड़क की नरकीय स्थिति से परेशानी

बिहारीगंज में सड़क की नरकीय स्थिति से परेशानी धर्मशाला रोड से दफाली टोला, बेलदारी, उमवि (अजा.) होते मोहनपुर जाने वाली सड़क की हालत वर्षों से नारकीय बनी है। धर्मशाला रोड से ब्राह्मण टोला नहर तक लगभग दो किलोमीटर सड़क जर्जर और बदहाल है। मार्ग में पहले का बना नाला भी खास्ताहाल हो चुका है। दफाली टोला से ब्र

बिहारीगंज में सड़क की नरकीय स्थिति से परेशानी

Article Advertisement

बिहारीगंज में सड़क की नरकीय स्थिति से परेशानी धर्मशाला रोड से दफाली टोला, बेलदारी, उमवि (अजा.) होते मोहनपुर जाने वाली सड़क की हालत वर्षों से नारकीय बनी है। धर्मशाला रोड से ब्राह्मण टोला नहर तक लगभग दो किलोमीटर सड़क जर्जर और बदहाल है।

Article Advertisement

मार्ग में पहले का बना नाला भी खास्ताहाल हो चुका है। दफाली टोला से ब्राह्मण टोला नहर तक रोड में कई जगहों पर नाले के पानी का जमाव हो रहा है। प्रशासन वर्षों से सड़क की सुधि नहीं ले रहा है जिससे लोगों में भारी क्षोभ व्याप्त है। पानी का जमाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। जल जमाव वाले स्थलों पर पानी निकासी का कोई उपाय नहीं रहने के कारण पानी सूखने तक जल जमाव की स्थिति रहती है। बरसात होने पर जल जमाव का हाल और भी विकट हो जाता है। इस स्थिति में पानी में बदबू के अलावा मच्छरजनित संक्रामक बीमारियों का भय रहता है। इस रास्ते से वाहनों और बड़ी संख्या में पैदल लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। बीडीओ दीना मुर्मू ने बताया कि सड़क पर जलजमाव से निजात की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read