अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

बिहार का 'नटवरलाल', अवैध तरीके से बेच दिया सरकारी स्कूल

बिहार का 'नटवरलाल', अवैध तरीके से बेच दिया सरकारी स्कूल   नटवरलाल की कहानी आपने जरूर सुनी होगी. देश का सबसे बड़ा ठग जिसने ताजमहल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक सभी को बेच दिया था.   नटवरलाल की कहानी आपने जरूर सुनी होगी. देश का सबसे बड़ा ठग जिसने ताजमहल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक सभी को बेच दिया

बिहार का 'नटवरलाल', अवैध तरीके से बेच दिया सरकारी स्कूल

Article Advertisement

बिहार का 'नटवरलाल', अवैध तरीके से बेच दिया सरकारी स्कूल   नटवरलाल की कहानी आपने जरूर सुनी होगी. देश का सबसे बड़ा ठग जिसने ताजमहल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक सभी को बेच दिया था.   नटवरलाल की कहानी आपने जरूर सुनी होगी. देश का सबसे बड़ा ठग जिसने ताजमहल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक सभी को बेच दिया था. अब बिहार में भी एक नटवरलाल है, जिसने सरकारी स्कूल को ही बेच दिया. बिहार की शिक्षा व्यवस्था अक्सर सुर्खियों में रहती है. कहीं स्कूल नहीं तो कहीं शिक्षकों की कमी, लेकिन इस बार शिक्षा पर सवाल नहीं उठा है बल्कि शिक्षा के मंदिर को ही बेच दिया गया है. सही पढ़ा आपने बिहार में एक सरकारी स्कूल को अवैध तरीके से बेच दिया गया. अधर में लटका 400 छात्रों का भविष्य हैरान कर देने वाला ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर प्रखंड के मझौलिया पंचायत का है, जहां राजकीय मध्य विद्यालय भ्रांडा उर्दू को अवैध तरीके से ना सिर्फ बेच दिया गया. बल्कि अब जमीन को खरीदने वाले स्कूल में किसी तरह का निर्माण कार्य भी नहीं करने दे रहे हैं. इस स्कूल में 8वीं तक के करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं, जिनका भविष्य अब अधर में लटका है. दरअसल राम किशोर दास की जमीन पर सरकारी स्कूल बना था. राम किशोर दास ने आदम खान को अपनी जमीन बेच दी. राम किशोर ने जब जमीन बेचा तब ये नहीं बताया कि जमीन पर स्कूल है. ऐसे में अब आदम खान स्कूल में किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने दे रहा है. स्कूल के मरम्मत के लिए पैसे भी आए लेकिन वो भी वापस कर दिया गया. 'नटवरलाल' पर कब होगी कार्रवाई? सरकारी स्कूल को अवैध तरीके से बेचा गया है इसका खुलासा तब हुआ जब स्कूल में हो रहे निर्माण को आदम खान ने रोक दिया. जिसके बाद मुखिया ने खोज बीन की तो पता चला कि राम किशोर दास ने अपनी जमीन के साथ ही सरकारी स्कूल को भी अवैध तरीके से बेच दिया. अब स्कूल के साथ ही बच्चों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है. बहरहाल, जरूरत है मामले को अधिकारी संज्ञान में ले और जल्द से जल्द जांच करे, जिससे अवैध तरीके से जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई हो सके ताकि गांव के बच्चों से शिक्षा का अधिकारी ना छिने.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read