बिहार में पिछले कई महीनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई थी. बता दें कि पिछले महीने अप्रैल में फिर से कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था. हर रोज सौ से ज्यादा मामले सामने आने लगे थे, लेकिन एकबार अब फिर से कोरोना के आंकड़े ठंडे होते हुए दिख रहे हैं. मरीजों की संख्या अब पहले से कम है, लेकिन अब भी लापरवाही बरती तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि कोरोना के आंकड़े भले ही डरावने वाले न हों, लेकिन मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है. बिहार में एक ओर कोरोना मरीज की मौत हो गई है तो दूसरी ओर भागलपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट कि ओर से सावधानी बरतने को कहा गया है. भागलपुर में एक कोरोना मरीज की मौत बता दें कि भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच (JLNMCH) अस्पताल में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई. साथ ही पीरपैंती निवासी मरीज को 7 मई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मरीज का इलाज आईसीयू में चल रहा था. 9 मई को सुबह 10 बजे मरीज की मौत हो गई. आपको बता दें कि अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि, ''मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार सहित अन्य परेशानी थी. साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.'' इधर, मायागंज अस्पताल में मंगलवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया, जबकि एक मरीज का इलाज मायागंज अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है. गया में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव इसके साथ ही आपको बता दें कि गया जिले में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हुई जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि, ''मंगलवार को संक्रमितों में डुमरिया के छह, गया शहर के दो, इमामगंज और परैया के एक-एक लोग शामिल हैं.'' जिले में इस समय 66 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं. इसमें चार का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है और अन्य मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है. बता दें कि बिहार में कोरोना से पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं और भागलपुर में भी पूर्व में कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
India
Bihar Corona Update Today: बिहार में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, भागलपुर में एक की मौत
बिहार में पिछले कई महीनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई थी. बता दें कि पिछले महीने अप्रैल में फिर से कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था. हर रोज सौ से ज्यादा मामले सामने आने लगे थे, लेकिन एकबार अब फिर से कोरोना के आंकड़े ठंडे होते हुए दिख रहे हैं. मरीजों की संख्या अब पहले से कम है, लेकिन अब

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
