BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Crime

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल , स्थिति नाजुक

Published: 24/4/2021, 9:07:06 am158 viewsSeemanchal Live

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल , स्थिति नाजुक थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवारा बाजार स्थित जानकी हाट के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । स्थानी

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल , स्थिति नाजुक
बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल , स्थिति नाजुक थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवारा बाजार स्थित जानकी हाट के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक जानकी हाट के समीप सड़क किनारे चाय दुकान पर खड़ा था तभी बैंक बाजार की ओर से बाइक पर सवार नकाब लगाए दो अपराधी पहुंचा और उक्त युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया जिससे उक्त युवक को पेट में गोली लग गई है । घायल की पहचान रानी 1 पंचायत के नारेपुर धर्मपुर गांव निवासी राकेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है । गोलीबारी की घटना होते ही स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गया और बाजार समेत गांव के लोग भागने लगे । देखते ही देखते समूचे बाजार में सन्नाटा छा गया । घटना की सूचना पाकर बछवारा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल पर से एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । मामले को ले थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है । जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा वह अपराधी कानून के शिकंजे में होगा ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read