अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बारातियों से भरी बस छपरा में पलटी, एक की मौत, 7 घायलआदर्श उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परोरा में उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटनSupaul News: सुपौल : बिहार पंचायत चुनाव नए परिसीमन का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागतसिद्धार्थनगर में 90 किलो यूरिया जब्त, नेपाली तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, मोटरसाइ...Bhabua News: दुर्गावती जलाशय परियोजना करमचट डैम में नौका बिहार का लोग ले रहे आनंदHajipur News: जादू को कला की श्रेणी का द‌र्जा दें बिहार सरकारडीडीसी ने भगवानपुर पंचायत का निरीक्षण किया: भारत-नेपाल सीमा पर वाइब्रेंट विलेज योजना को मिलेगी रफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 2 किलो चरस बरामद: दो तस्कर गिरफ्तार, कड़ियां पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क ...भारत-नेपाल सीमा के पास के दो सगे भाइयों ने NEET UG 2026 में मारी बाजी, मैनाटांड में भव्य सम्मान'सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की चिंता सरकार करती है', बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान का चौंकाने वाला दावाबिहार में भ्रष्टाचार का लाइव चेहरा! 26 करोड़ रुपये का बक्सर ब्रिज उद्घाटन के 96 घंटे बाद ही दरका, अब खोला गया पूरा ढांचाबारातियों से भरी बस छपरा में पलटी, एक की मौत, 7 घायलआदर्श उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परोरा में उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटनSupaul News: सुपौल : बिहार पंचायत चुनाव नए परिसीमन का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागतसिद्धार्थनगर में 90 किलो यूरिया जब्त, नेपाली तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, मोटरसाइ...Bhabua News: दुर्गावती जलाशय परियोजना करमचट डैम में नौका बिहार का लोग ले रहे आनंदHajipur News: जादू को कला की श्रेणी का द‌र्जा दें बिहार सरकारडीडीसी ने भगवानपुर पंचायत का निरीक्षण किया: भारत-नेपाल सीमा पर वाइब्रेंट विलेज योजना को मिलेगी रफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 2 किलो चरस बरामद: दो तस्कर गिरफ्तार, कड़ियां पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क ...भारत-नेपाल सीमा के पास के दो सगे भाइयों ने NEET UG 2026 में मारी बाजी, मैनाटांड में भव्य सम्मान'सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की चिंता सरकार करती है', बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान का चौंकाने वाला दावाबिहार में भ्रष्टाचार का लाइव चेहरा! 26 करोड़ रुपये का बक्सर ब्रिज उद्घाटन के 96 घंटे बाद ही दरका, अब खोला गया पूरा ढांचा

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट

Published: 16/10/2020, 07:07:45 pm349 viewsSeemanchal Live

बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट पूर्णिया। बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को दिन दहाड़े चम्पानगर ओपी से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर चरैया रहिका कारी कोसी नदी पर बने पुल पर एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट ली और फरार हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत सदर अस्पताल में हो गई। बाइक लूट की घटना

बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट
बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट पूर्णिया। बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को दिन दहाड़े चम्पानगर ओपी से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर चरैया रहिका कारी कोसी नदी पर बने पुल पर एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक लूट ली और फरार हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत सदर अस्पताल में हो गई। बाइक लूट की घटना दिन 10 घटी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा भटगामा निवासी विद्यानंद मिस्त्री का पुत्र नंदन कुमार मिस्त्री (26) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदन बुधवार को पत्नी के साथ अपने ससुराल अररिया जिले के बौंसी थाना अंतर्गत बौंसी गया था। गुरुवार को नंदन अपनी पत्नी को रानीगंज में आयोजित किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे बौंसी में ही छोड़ अपनी बहन से मिलने चम्पानगर आ रहा था कि चरैया रहिका के कारी कोसी पुल पर ही घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने नंदन को हथियार का भय दिखाकर बाइक रोकवा लिया और गोली मारकर बाइक लूटकर चम्पानगर की ओर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर चरैया रहिका चौक से कुछ लोग दौड़कर पुल पर आए तो नंदन के जांघ से खून बह रहा था और अचेत पड़ा था। किसी ने घटना की सूचना चम्पानगर ओपी पुलिस को दी। ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल नंदन को सदर अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read