अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

बाइक की ठोकर से महिला की मौत जलई थाना क्षेत्र पुनाच स्थित बचेश्वर नाथ महादेव मंदिर के निकट गंडौल बिरौल सड़क संख्या 17 पर मोटरसाइकिल की ठोकर से वीरगांव पंचायत के बहादुर साह की 56 वर्षीया पत्नी राधा देवी का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इस घटना में मृतका की पुत्रबधू करीब 38 वर्षीया रेशमा देवी गम्भीर

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Article Advertisement

बाइक की ठोकर से महिला की मौत जलई थाना क्षेत्र पुनाच स्थित बचेश्वर नाथ महादेव मंदिर के निकट गंडौल बिरौल सड़क संख्या 17 पर मोटरसाइकिल की ठोकर से वीरगांव पंचायत के बहादुर साह की 56 वर्षीया पत्नी राधा देवी का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इस घटना में मृतका की पुत्रबधू करीब 38 वर्षीया रेशमा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

Article Advertisement

दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह, पूर्व मुखिया समरेंद्र सिंह की अगुवाई में रोड नम्बर 17 को दो घण्टे से अधिक समय तक जाम कर विरोध करते रहे। जामकत्र्ता मृतका को आपदा मद से सहायता देने सहित सड़क पर चलने वाले वाहनों के स्पीड को नियंत्रित करने की मांग करते रहे। जलई थानाध्यक्ष अनिल सिंह की मौजूदगी में बीडीओ परशुराम सिंह ने जामकत्र्ताओं को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की दिशा में पहल का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। मिली जानकारी के अनुसार राधा देवी मंदिर पूजा सहित ब्राह्मण भोजन करने गयी थी। इसी क्रम में कुछ आवश्यक पूजन सामान लेने के लिए वह अपनी बहू के साथ सड़क पार कर रही थी। सड़क पार करने के दौरान बिरौल की ओर तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार भाग गया। इधर ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गयी राधा देवी का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उनकी बहू को भी गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब दो घण्टे बादबीडीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। उसके बाद जलई पुलिस ने लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर बाद में घटनास्थल पर पहुंचे वीरगांव एवं बघवा पंचायत के मुखिया शिवेंद्र सिंह जीसू एवं चिरंजीव चौधरी, प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, सरपंच कमलेश कुमार, रामबिनोद यादव, केवल राय ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। सहरसा के राजद विधायक एवं कांग्रेस नेता भी जाम में फंसे : गंडौल बिरौल सड़क पर हुए एक्सीडेंट के बाद सड़क जाम का सहरसा के राजद विधायक अरुण यादव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा भी फंसे रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा विधायक पटना तो कांग्रेस नेता दरभंगा जा रहे थे। इसी रोड से जाने के कारण उन्हें भी जाम खत्म होने तक सड़क जाम में फसना पड़ा। इन नेताओं ने भी मृतका के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस मार्ग में वाहनों को बेतहाशा गति में चलाया जाता है जिसपर नियंत्रण लगाने की जरूरत है। Source -HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read