अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

मार्च में दौड़ेगी बीकोठी से बिहारीगंज के बीच ट्रेन

मार्च में दौड़ेगी बीकोठी से बिहारीगंज के बीच ट्रेन बड़हारा कोठी से बिहारीगंज के बीच बड़ी रेल लाइन पर मार्च में ट्रेन के दौड़ने की संभावना है। बनमनखी से बीकोठी के बीच बड़ी रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद फरवरी माह से ट्रेन चलने लगी है, लेकिन बिहारीगंज जाने वाले रेल यात्री अर्से से बड़ी लाइन बनने

मार्च में दौड़ेगी बीकोठी से बिहारीगंज के बीच ट्रेन

Article Advertisement

मार्च में दौड़ेगी बीकोठी से बिहारीगंज के बीच ट्रेन बड़हारा कोठी से बिहारीगंज के बीच बड़ी रेल लाइन पर मार्च में ट्रेन के दौड़ने की संभावना है। बनमनखी से बीकोठी के बीच बड़ी रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद फरवरी माह से ट्रेन चलने लगी है, लेकिन बिहारीगंज जाने वाले रेल यात्री अर्से से बड़ी लाइन बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Article Advertisement

यह सपना जल्द ही साकार होने वाला है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के समस्तीपुर रेल मंडल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (महेंद्रू घाट पटना) ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुराने ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर नये ठेकेदार कार्य प्रारंभ कर देंगे। ठेकेदार को मार्च 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। कार्य में लेटलतीफी के कारण ठेकेदार को बदला गया है। बनमनखी से बीकोठी होते हुए बिहारीगंज तक 28 किलोमीटर लंबी रेल लाइन है। पहले चरण में बनमनखी से बीकोठी तक 16 किमी बड़ी लाइन बनने का कार्य 2017 में शुरू हुआ था। इसी साल फरवरी में इस रूट पर ट्रेन दौड़ी। बीकोठी से बिहारीगंज के बीच 12 किलोमीटर का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद बनमनखी से बिहारीगंज तक सीधी ट्रेन चलेगी। बिहारीगंज से कुर्सेला रूट की भी आस बनमनखी से बिहारीगंज तक बड़ी लाइन बनने के बाद बिहारीगंज से कुर्सेला के बीच भी रेल लाइन बिछने की आस जग सकती है। दो बार शिलान्यास के बावजूद रेल लाइन बिछाने के लिए कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह योजना भी पाइपलाइन में है। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read