अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बीकोठी के आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिला एक भी बच्चा

बीकोठी के आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिला एक भी बच्चा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज की जा रही है। बड़हारा कोठी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 पर तो एक भी बच्चे मौजूद नहीं पाये गये। वहां मेनू चार्ट भी उपलब्ध नहीं था। पोषाहार संचालित नहीं पाया गया। बाल विकास परियोजना के जिला प्रोग्राम

बीकोठी के आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिला एक भी बच्चा

Article Advertisement

बीकोठी के आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिला एक भी बच्चा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज की जा रही है। बड़हारा कोठी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 पर तो एक भी बच्चे मौजूद नहीं पाये गये। वहां मेनू चार्ट भी उपलब्ध नहीं था।

Article Advertisement

पोषाहार संचालित नहीं पाया गया। बाल विकास परियोजना के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा सिन्हा के द्वारा मंगलवार को बीकोठी के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्रों की स्थिति अच्छी नहीं पायी गयी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का वक्त सुबह दस से दो बजे तक का है। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 के निरीक्षण के दौरान एक भी बच्चा मौजूद नहीं पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र जयनगरा आदिवासी टोला केंद्र संख्या 118 पर 11 बच्चे पाये गये। यहां भी पोषाहार संचालित नहीं पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 228 के निरीक्षण के दौरान सिर्फ दस बच्चे पाये गये। पोषाहार नहीं बनाया गया था। केंद्र संचालन की स्थिति असंतोषप्रद पायी गयी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बीकोठी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। केंद्र की सेविका और सहायिका के विरुद्ध विभाग द्वारा निर्धारित विधिसम्मत कार्रवाई भी की जायेगी। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read