अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बछवाड़ा:- बिमार विधायक नें किया विद्यालय चहारदीवारी निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास

बछवाड़ा (बेगूसराय) :- प्रखंड क्षेत्र के रानी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगभग आठ लाख रुपए की लागत से होने वाली चाहारदिवारी निर्माण कार्य का भर्चुअल शिलान्यास विधायक रामदेव राय ने किया। बताते चलें कि स्थानीय विधायक पिछले दो सप्ताह से बिमार चल रहे हैं। इस क्रम में रानी ठाकुरबाड़ी के महंत रा

बछवाड़ा:- बिमार विधायक नें किया विद्यालय चहारदीवारी निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास

Article Advertisement

बछवाड़ा (बेगूसराय) :- प्रखंड क्षेत्र के रानी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगभग आठ लाख रुपए की लागत से होने वाली चाहारदिवारी निर्माण कार्य का भर्चुअल शिलान्यास विधायक रामदेव राय ने किया। बताते चलें कि स्थानीय विधायक पिछले दो सप्ताह से बिमार चल रहे हैं।

Article Advertisement

इस क्रम में रानी ठाकुरबाड़ी के महंत राधवेन्द्र दास के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़ कर कार्यारंभ किया। पुर्व प्रमुख संजय चौधरी ने बताया कि योजना एवं विकास विभाग के मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता द्वारा 8 लाख 57 हजार 700 रूपए का मापदंड बनाया गया है। मौके पर उपस्थित पुर्व मुखिया अशोक राय नें क्षेत्रिय विधायक की प्रशंशा करते हुए बताया कि चाहारदिवारी के आभाव में अगल-बगल के पशुपालक अपने पशुओं को लेकर विद्यालय मैदान में अड्डा जमाए रहते थे। जिसके कारण आए दिन विद्यालय में आने वाले छात्र छात्राएं जानवरों के कारण घायल होते रहते थे। मौके पर उप प्रमुख सुशील कुमार राय उर्फ मल्ली , पुर्व उप प्रमुख नंदकिशोर राय, राजेश कुमार उर्फ दारा, राजीव चौधरी, मुकेश कुमार उर्फ छोटू, रामकुमार चौधरी, विरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read