BJP ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा - बिहार से हो चुके हैं अप्रासंगिक बीजेपी ने भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अब बिहार से अप्रासंगिक हो चुके हैं और यह लोग 2024 में अपना अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं. बीजेपी के कोर वोटरों को अपने और खींचने की कवायत लगातार कर रहे हैं. नालंदा में कल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ बैठक की थी. बैठक के दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था. वहीं, बीजेपी ने भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अब बिहार से अप्रासंगिक हो चुके हैं और यह लोग 2024 में अपना अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं. 'बीजेपी को सता रहा है डर' आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के पास अब कोई वाटर बचा ही नहीं क्योंकि जनता की मांग अब इंडिया गठबंधन की ओर है. उनको भी पता है कि उनका अगर कोई विकास कर सकता है तो इंडिया गठबंधन हीं कर सकता है और जो बीजेपी यह कहती है कि व्यवसाय का अपहरण और हत्या अगर हम लोग कर रहे हैं तो कोई प्रमाण दें. उनको यह डर सता रहा है कि 2024 में वह समाप्त हो जाएंगे. यही कारण है कि इस तरीके के बयान दे रहे हैं, लेकिन इस बयान से कुछ नहीं होगा 2024 में जनता ने मूड बना लिया है. बीजेपी को सत्ता से हटाना है. 'मुख्यमंत्री बिहार से हो चुके हैं अप्रासंगिक' बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने भी निशाना साधते हुए कहा कि ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार से अप्रासंगिक हो चुके हैं. यह लोग 2024 में अपना अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं. इनको भी पता है कि 2024 में ये लोग समाप्त हो जाएंगे और जो कोर वोटरों की बात कर रहे हैं. जो वोटर्स देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. वह किसी और के साथ कैसे जा सकते हैं. उनको भी पता है कि कौन उनका विकास कर सकता है. नरेंद्र मोदी पिछड़ा अति पिछड़ा व्यवसाय प्रकोष्ठ के लोग दलित इन सभी का उत्थान करने वाले नेता हैं. उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, अपराधी हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं, उनको जनता कैसे चुनेगी. व्यवसाय लोगों में भी यह डर अब बैठ गया है कि अगर उनके साथ नहीं जाएंगे तो उनकी हत्या हो जाएगी. यह लोग उनको बचाना नहीं बल्कि उनको डरा कर धमकाकर अपने तरफ लाना चाहते हैं, लेकिन जनता ने मूड बना लिया है. किसी से कोई घबराने की जरूरत नहीं है.
Crime
BJP ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा - बिहार से हो चुके हैं अप्रासंगिक
BJP ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा - बिहार से हो चुके हैं अप्रासंगिक बीजेपी ने भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अब बिहार से अप्रासंगिक हो चुके हैं और यह लोग 2024 में अपना अस्तित्व बचाने में लगे हुए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


