अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. जंगा रेड्डी का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. जंगा रेड्डी का निधन हैदराबाद, पांच फरवरी (भाषा)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी जंगाा रेड्डी का शनिवार को यहां एक अस्पताल में फेफड़ों से संबंधित समस्या के इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री

भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. जंगा रेड्डी का निधन

Article Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. जंगा रेड्डी का निधन हैदराबाद, पांच फरवरी (भाषा)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी जंगाा रेड्डी का शनिवार को यहां एक अस्पताल में फेफड़ों से संबंधित समस्या के इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Article Advertisement

वह 87 वर्ष के थे। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जंगा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। रेड्डी ने 1984 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र के हनमकोंडा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता पीवी नरसिम्हा राव को हराया था। जंगाा रेड्डी और एके पटेल रूप में भाजपा के केवल दो उम्मीदवार 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद वह दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में तीन बार विधान सभा के लिए चुने गए। सूत्रों ने बताया कि छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे जंगााा रेड्डी ने राम जन्मभूमि आंदोलन समेत कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read