बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन?
जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है।
BJP Leader Shyam Sundar aka Munna Sharma Murder: बिहार में गुंडाराज थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बदमाशों के निशाने पर आम जनता नहीं बल्कि राजनेता आ गए हैं।
जीतन साहनी मर्डर केस के बाद बिहार से एक और चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है, जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है।
यह घटना बिहार की राजधानी पटना में घटी है।
बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के मर्डर का आंखों देखा हाल सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
इस हत्याकांड से पटना में हड़कंप मच गया है।
क्या है हत्या की वजह?
खबरों की मानें तो घटना आज सुबह 4 बजे की है।
श्याम सुंदर मनोज कमलिया अपने घर से थोड़ी दूर पर गए थे।
तभी 2 बाइक सवार आए और उन्होंने मुन्ना शर्मा को गोली मार दी।
हालांकि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या साजिश के तहत नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह चेन स्नैचिंग की घटना थी, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दरअसल मुन्ना शर्मा ने गले में सोने की चेन पहनी थी।
बदमाश चेन छीनने की फिराक में मुन्ना शर्मा के पास आए।
बदमाशों ने चेन और मोबाइल छीनने के बाद उनके सिर में गोली मार दी।
वारदात को अंजाम देने के फौरन बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मुन्ना शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को 6 बजे घटना की जानकारी मिली।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
मगर अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
कौन थे श्याम सुंदर शर्मा?
श्याम सुंदर शर्मा पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता थे।
वो काफी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं।
लोग उन्हें मुन्ना शर्मा के नाम से जानते थे।
मुन्ना शर्मा बीजेपी के चौक मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे।
पटना में उनकी अच्छी-खासी जान पहचान है।
आज सुबह जैसे ही मु्न्ना शर्मा की हत्या की खबर सामने आई, पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आरोपियों की तलाश जारी है।
Article Advertisement
Crime
बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। BJP Leader Shyam Sundar aka Munna Sharma Murder: बिहार में गुंड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
