अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश

बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश बिहार में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाशों ने 2.25 लाख लूटने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। मामले में पुलिस की जा

बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश

Article Advertisement

बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश बिहार में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाशों ने 2.25 लाख लूटने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। मामले में पुलिस की जांच जारी है। BJP MLA’s petrol pump robbed: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने हथियारों के दम पर बीजेपी विधायक का पेट्रोल पंप लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने पहले हथियारों के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी को निशाना बनाया और फिर केबिन में घुसकर लूट को अंजाम दिया। अपराधी लूटपाट करने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। घटना पानापुर थाना क्षेत्र के पखनहां नेशनल हाइवे 28 के पास देर रात की है। ये भी पढ़ेंः /news/araira-news बदमाशों ने लूटपाट की इस घटना में 2.25 लाख रुपये साफ कर दिए। अपराधियों ने लूट के साथ नोजल मैन की पिटाई की है। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद मैनेजर के चैंबर में धावा बोला और फिर पेट्रोल पंप में लगे हुए सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ कर ले गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। 3 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम पेट्रोल पंप के मैनेजर बिट्टू कुमार और नोजलमैन विनय कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जिन्होंने हथियारों के दम पर घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले नोजल मैन को लूटा और फिर केबिन में घुसकर लूटपाट किया। केबिन में लूटपाट करने के बाद अपराधी मैनेजर के केबिन में गए और सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ कर चले गए। पीड़ित कर्मियों ने बताया कि बदमाशों की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच थी। ये बदमाश बिना मास्क लगाए लूटपाट करने पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पूरे मामले में एसएचओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूटपाट को अंजाम दिया है। मामले में जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी अपने साथ पेट्रोल पंप का सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है। साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम छापा भी मार रही हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read