BJP नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बीजेपी के नगर प्रवक्ता व दवा व्यवसायी प्रदीप मिश्रा को अपराधियों द्वारा पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया गया है बिहार में आपराधिक घटनाएं इस कदर बढ़ गई है कि अब राजनेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. ताजा मामला गोपालगंज से है, जहां बीजेपी के नगर प्रवक्ता व दवा व्यवसायी प्रदीप मिश्रा को अपराधियों द्वारा पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया गया है. साथ ही साथ उनके पास में रखे 45 हजार रुपये भी लूट लिया गए हैं. जख्मी हालत में बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 45 हजार रुपये लूटकर हुए फरार घटना नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक की है. जख्मी बीजेपी नेता को ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम बीजेपी नेता प्रदीप कुमार मिश्रा पोस्टाफिस चौक से अपने मोबाइल एजेंसी का पैसा वसूल कर वापस आ रहे थे. वो आबेडकर चौक के पास डेयरी की दुकान पर बाइक लगा कर दूध खरीद रहें थें. इसी दौरान कार सवार चार लोग उतरे और गाड़ी हटाने को लेकर बहस की और फिर पिस्टल के बट से पीछे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. सड़क पर उतरने की दी चेतावनी वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल में पहुंची और जख्मी बीजेपी नेता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. इस मामले में अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. दूसरी तरफ इस घटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष संदीप गिरी भी सदर अस्पताल पहुंचे और बीजेपी नेता का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है.
Crime
BJP नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
BJP नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बीजेपी के नगर प्रवक्ता व दवा व्यवसायी प्रदीप मिश्रा को अपराधियों द्वारा पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया गया है बिहार में आपराधिक घटनाएं इस कदर बढ़ गई है कि अब राजनेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. ताजा मामला गोपालगंज से है, जहां बीजेपी क

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
