भाजपा कर रही है ‘रचनात्मक’ राजनीति, विपक्षी दलों की भूमिका ‘विनाशकारी’:नड्डा हैदराबाद, दो जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और पार्टी शासित राज्यों की सरकारें जहां ‘‘रचनात्मक’’ राजनीति कर रही हैं, वहीं ‘‘भष्ट्राचार और वंशवाद’’ की राजनीति करने वाले विपक्षी दल राष्ट्र को सशक्त करने वाली योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों पर सवाल उठाकर ‘‘विनाशकारी’’ राजनीति कर रहे हैं।
नड्डा ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही।
अध्यक्षीय भाषण के प्रमुख अंशों से पत्रकारों को अवगत कराते हुए केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘एक तरफ भाजपा सरकारें रचनात्मक राजनीति कर रही हैं और राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष की सतत कोशिश राष्ट्र को गुमराह करने की है।’’ उन्होंने बताया कि नड्डा ने इस पर विशेष चिंता व्यक्त की और कहा कि वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक का विषय हो या चाहे राफेल लड़ाकू विमान का विषय हो या फिर भारत सरकार के कोरोना रोधी टीकाकरण कार्यक्रम को अस्वीकार ना करने की, विपक्ष की भूमिका ‘‘डिस्ट्रक्टिव’’ रही।
उन्होंने कहा कि एक तरफ समाज कल्याण का संकल्प लिए भाजपा की सरकारें केंद्र और प्रदेशों में काम कर रही है, तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार और वंशवाद से बनी विपक्षी पार्टियां समाज कल्याण और राष्ट्र को सशक्त करने वाली योजनाओं और कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।
ईरानी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू कश्मीर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं का उल्लेख किया और उनके बलिदान को नमन किया।
नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्षों के दौरान किए गए कार्यों, खासकर गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र देश है जहां 25 महीने से 80 करोड़ नागरिकों को महामारी के दौरान का भारत सरकार के सौजन्य से राशन पहुंचाया जा रहा है।
ईरानी के मुताबिक नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।
नड्डा ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली सफलता का भी उल्लेख किया और इसके लिए इन राज्यों के कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
Article Advertisement
Crime
भाजपा कर रही है ‘रचनात्मक’ राजनीति, विपक्षी दलों की भूमिका ‘विनाशकारी’:नड्डा
भाजपा कर रही है ‘रचनात्मक’ राजनीति, विपक्षी दलों की भूमिका ‘विनाशकारी’:नड्डा हैदराबाद, दो जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और पार्टी शासित राज्यों की सरकारें जहां ‘‘रचनात्मक’’ राजनीति कर रही हैं, वहीं ‘

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
