अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

BJP ने सरकार को घेरा, कहा - राज्य में पानी के लिए हो चुकी है 112 हत्याएं

बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है. होली और शब-ए-बारात की छुट्टीयों के बाद आज सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू हो गई और कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष ने जमकर हंगामा किया. लालू परिवार पर हुई सीबीआई और ED की रेड को लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने भी सर

BJP ने सरकार को घेरा, कहा - राज्य में पानी के लिए हो चुकी है 112 हत्याएं

Article Advertisement

बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है. होली और शब-ए-बारात की छुट्टीयों के बाद आज सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू हो गई और कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष ने जमकर हंगामा किया. लालू परिवार पर हुई सीबीआई और ED की रेड को लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने भी सरकार की धीमी रफ्तार की कार्यसली को लेकर सवाल उठाया है. साथ ही सीएम नीतीश कुमार की नल - जल योजना को लेकर भी सवाल उठाये गए हैं. युवाओं को कार्यालय का लगाना पड़ता है चक्कर दरअसल बीजेपी नेता संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के अंदर अब कहने को तो सब कुछ हाईटेक और ऑनलाइन हो गया है, लेकिन इसकी असल सच्चाई कुछ और ही है. अगर किसी भी युवा को एक चरित्र प्रमाण पत्र भी बनवाना होता है तो उसके लिए उन्हें घंटों लाइन में खरा होना पड़ता है. कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन फिर भी इस संबंध में अधिकारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं, बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नल - जल योजना को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सीएम इस योजना की तारीफ करते फिरते हैं और दूसरी तरफ पूरे राज्य के अंदर पानी को लेकर अब तक कुल 112 हत्याएं हो चुकी है. सीएम राज्य में लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने का दावा करते हैं, लेकिन ये सरासर झूठ है. सरकार को एक रिपोर्ट तैयार करना चाहिए कि राज्य में पानी के लिए अब तक कितनी हत्या हो चुकी है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read