अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

कहते हैं जब कोई नहीं आता तब आते हैं फरिश्ते

कहते हैं जब कोई नहीं आता तब आते हैं फरिश्ते   मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा के बुधमा निवासी 17 वर्षीय शुभम कुमार के लिए कोसी की एकमात्र महिला पत्रकार गरिमा उर्विशा ने मात्र 82 दिन पर अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का मिसाल कायम किया।सोमवार को मरीज के परिजन के रूप में गोपी पंडित ने

कहते हैं जब कोई नहीं आता तब आते हैं फरिश्ते

Article Advertisement

कहते हैं जब कोई नहीं आता तब आते हैं फरिश्ते   मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा के बुधमा निवासी 17 वर्षीय शुभम कुमार के लिए कोसी की एकमात्र महिला पत्रकार गरिमा उर्विशा ने मात्र 82 दिन पर अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का मिसाल कायम किया।सोमवार को मरीज के परिजन के रूप में गोपी पंडित ने एक hour एक प्रयास मधेपुरा इकाई में रक्त की गुहार लगाई।

Article Advertisement

मरीज शुभम कुमार के पिता राजनंदन यादव जो पिछले कुछ दिनों से आईजीआईएमएस पटना में अपने बच्चे के मस्तिष्क के ऑपरेशन को लेकर काफी परेशान थे। डॉक्टर ने दो यूनिट O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। रक्त का इंतजाम नहीं हो पा रहा था और ऑपरेशन रुका हुआ था! एक यूनिट रक्त परिवार को जागरूक कर रक्तदान करवाया गया आगे जब मरीज की दुविधा की जानकारी मधेपुरा निवासी प्रांगण रंगमंच की मीडिया प्रभारी एवं मधेपुरा खबर के संपादक गरिमा उर्विशा को प्राप्त हुई। जो इन दिनों पटना में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने खुद ही कॉल करके रक्तदान की इच्छा जाहिर कर जीवन दान देने का निश्चय किया। रक्तदान करते हुए उनका चेहरा गर्व से चमक रहा था और चेहरे पर संतुष्टि का भाव झलक रहा था। रक्तदान करने के बाद जब परिजन ने घर तक छोड़ देने के लिए रिक्वेस्ट किया तो उन्होंने बहुत ही सहजता से उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और बोला आप खुद ही बहुत परेशान हैं आप मरीज को देखिए मैं चली जाऊंगी। आपको बता दें कि 1 HOUR एक प्रयास संस्था हमेशा से जरूरतमंदो की मदद के आगे आता रहा है । सोमवार को गरिमा ने अपने 8वीँ रक्तदान कर एक मानवता की मिसाल कायम कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने। प्रांगण रंगमंच की मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा ने 1HOUR: एक प्रयास संस्था की सराहना करते हुए लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read