अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

उड़ीसा की युवती प्रेमी के साथ बिहार पहुंची, गंगा में लगाई छलांग – डूबने से दोनों की मौत

भोजपुर (बिहार): भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर मुक्ति धाम स्थित गंगा घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उड़ीसा से आई एक युवती और बिहार का युवक एक साथ गंगा नदी में कूद गए, जिससे दोनों की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल की पहचान: म

उड़ीसा की युवती प्रेमी के साथ बिहार पहुंची, गंगा में लगाई छलांग – डूबने से दोनों की मौत

Article Advertisement

भोजपुर (बिहार): भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर मुक्ति धाम स्थित गंगा घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उड़ीसा से आई एक युवती और बिहार का युवक एक साथ गंगा नदी में कूद गए, जिससे दोनों की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल की पहचान: मृतकों की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के 31 वर्षीय विकास कुमार शर्मा और उड़ीसा के गंजम जिले की 27 वर्षीय सरिता कुमारी के रूप में हुई है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और लंबे समय से संपर्क में थे। गंगा घाट पर एक साथ पहुंचे थे: स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे दोनों बुलेट बाइक से केशोपुर घाट पर पहुंचे थे। गंगा किनारे युवक का हेलमेट, पर्स, मोबाइल और युवती की सैंडिल बरामद की गई हैं। इसके बाद दोनों नदी की ओर बढ़े और देखते ही देखते पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश: घटना को देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और SDRF ने निकाले शव: स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया है। हादसा या आत्महत्या?: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटना थी या दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। मां का बयान: विकास की मां ने बताया, “वो सुबह 8:30 बजे घर से ट्रेनिंग पर जाने की बात कहकर निकला था। दिल्ली में नौकरी करता था और मेरे साथ रह रहा था। सरिता से उसकी मुलाकात सिलीगुड़ी में हुई थी। वो कहता था कि सिर्फ दोस्ती है।” पुलिस का बयान: सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा, “यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read