अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

शव घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

शव घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम बिहारीगंज - मुरलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की अहले सुबह एक निजी बस व टेम्पो की टक्कर में दो लोगों की मौत होने के कारण दो परिवारों में मातम पसर गया। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के तिराशी गांव के वार्ड पांच के कुल छह व्यक्ति रोजग

शव घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Article Advertisement

शव घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम बिहारीगंज - मुरलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की अहले सुबह एक निजी बस व टेम्पो की टक्कर में दो लोगों की मौत होने के कारण दो परिवारों में मातम पसर गया। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के तिराशी गांव के वार्ड पांच के कुल छह व्यक्ति रोजगार के लिए पंजाब जा रहे थे।

Article Advertisement

दुर्घटना में 22 वर्षीय चुनचुन चौधरी और 26 वर्षीय सुनील ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से जख्मी श्रवण कुमार की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौत की खबर सुन गांव में एक बारगी खामोशी छा गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मृतक के शव घर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। काफी संख्या में ग्रामीण ढांढ़स देने मृतक के घर पहुंचे। मालूम हो कि लक्ष्मीपुर पंचायत के तिरासी टोला के छह मजदूर रोजी रोटी की तलाश में अनाज मंडी में काम करने के लिए पंजाब जा रहा थे। मुरलीगंज पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टक्कर होने के कारण वे हादसे का शिकार हो गए। मृतक चुनचुन कुमार की पत्नी का रोरो कर बुरा हाल है। ग्रामीण बताते हैं कि पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वही सुनील ठाकुर की पत्नी भी बेसुध नजर आयी। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read