अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

केरल के कन्नूर जिले में बम विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कन्नूर (केरल),14 फरवरी (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में बम विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि तीन अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनस

केरल के कन्नूर जिले में बम विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Article Advertisement

कन्नूर (केरल),14 फरवरी (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में बम विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि तीन अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Article Advertisement

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अक्षय ने ही बम फेंका था और रविवार को हुई इस घटना के अन्य आरोपियों की पहचान हो गयी है। उन्होंने बताया कि हत्या और अवैध रूप से विस्फोटक रखने का मामला दर्ज किया गया है। कन्नूर के थोट्टाडा इलाके में शनिवार को एक घर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस घर में अगले दिन विवाह समारोह था। उन्होंने बताया कि अगले दिन एक गुट वर पक्ष के मकान के निकट पहुंचा और उसने बम फेंक दिया। इस घटना में हमला करने वाले लोगों में से ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक बम भी बरामद हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read