अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

बंगाल में देसी बम फटने से तीन लोग घायल

बंगाल में देसी बम फटने से तीन लोग घायल कोलकाता, 27 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के ससोन क्षेत्र में रविवार को एक स्कूल की खाली इमारत में देसी बमों के फटने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों लोग एक मंजिला इमारत में संभवत: देसी बम बना रहे थे। उन्हो

बंगाल में देसी बम फटने से तीन लोग घायल

Article Advertisement

बंगाल में देसी बम फटने से तीन लोग घायल कोलकाता, 27 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के ससोन क्षेत्र में रविवार को एक स्कूल की खाली इमारत में देसी बमों के फटने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों लोग एक मंजिला इमारत में संभवत: देसी बम बना रहे थे।

Article Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि विस्फोट के समय वे (घायल हुए लोग) देसी बम बना रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि धमाकों की आवाज सुनकर पास में रहनेवाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें संबंधित तीनों लोग जमीन पर दर्द से तड़पते मिले। उन्होंने बताया कि तीनों लोग जिस कमरे में थे, धमाके से उसका दरवाजा उड़ गया। घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने कहा कि तीनों का संबंध ‘‘तृणमूल कांग्रेस से हो सकता है’’ और हो सकता है कि बम क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने तथा भगवा दल के कार्यकर्ताओं को निशााना बनाने के लिए बनाए जा रहे हों। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read