अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

Bomb Attack : बीजेपी नेता के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Bomb Attack : बीजेपी नेता के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात गया जिले में बीजेपी नेता संतोष कुमार गुप्ता को अपराधियों ने अपना निशान बनाया है. उनके घर पर जमकर बमबारी की गई है. जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. धमका इतना खतरनाक था कि बीजेपी नेता के घर की सभी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए.

Bomb Attack : बीजेपी नेता के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Article Advertisement

Bomb Attack : बीजेपी नेता के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात गया जिले में बीजेपी नेता संतोष कुमार गुप्ता को अपराधियों ने अपना निशान बनाया है. उनके घर पर जमकर बमबारी की गई है. जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. धमका इतना खतरनाक था कि बीजेपी नेता के घर की सभी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए.   Gaya: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि अब राजनेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. उनसे भी रंगदारी मांगी जा रही है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. गया जिले में बीजेपी नेता संतोष कुमार गुप्ता को अपराधियों ने अपना निशान बनाया है. उनके घर पर जमकर बमबारी की गई है. जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. बताया जा रहा है कि धमका इतना खतरनाक था कि बीजेपी नेता के घर की सभी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. हालांकि ये गनीमत रही कि बीजेपी नेता और उनका परिवार सुरक्षित है. सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मामला जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव की है. बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 2 बजे बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर एक दो नहीं बल्कि कई बम फेंके. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता के घर पर हमला बोल दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और अपरधियों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है. यह भी पढ़ें : वाह रे !

Article Advertisement

विकास की नई तस्वीर, इस स्कूल में कक्षा के अंदर होते हैं भैंस - सीमांचललाइव (seemanchallive.com) अपराधी मांग रहे थे रंगदारी आपको बता दें कि संतोष गुप्ता बीजेपी के नेता हैं व पूर्व में गया जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं. इस संबंध में संतोष गुप्ता ने बताया कि स्थानीय एक आपराधिक गिरोह द्वारा उनकी हत्या की सुपारी ली गयी है. उनसे रंगदारी टैक्स की मांग की गई है और ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. जिसके उपरांत उनके द्वारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया. घटनास्थल पर पहुंचे शेरघाटी डीएसपी डॉ के रामदास ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. अपराधी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे. वहीं, बीजेपी नेता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read