भागलपुर में बम ब्लास्ट, गली में खेल रहे 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल, जख्मी के बयान से पुलिस हैरान - BHAGALPUR BOMB BLAST भागलपुर में बम ब्लास्ट हुआ है. इस धमाके में गली में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भागलपुरः बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजहीं में बम विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में तीन बच्चे घायल हो गए हैं. तीनों की स्तिथि गंभीर है. इसमें मोहम्मद इरशाद के दो बेटे समेत तीन बच्चे शामिल हैं. सभी को सदर अस्पताल से मायागंज रेफर कर दिया गया है. एफएसल की टीम पहुंचीः घटना को लेकर भागलपुर पुलिस ने पुष्टि कर दी. पुलिस ने बताया कि देसी बम विस्फोट किया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. भागलपुर में धमाकाः घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शाहजहीं इलाके में बच्चे गली में खेल रहे थे. इसी दौरान बम विस्फोट हो गया. मन्नू की मां रुकसाद ने बताया कि बम फटा है लेकिन कैसे फटा, इसकी जानकारी उसे नहीं है. उसने कहा कि धमाके की आवाज सुनी वो घर से बाहर आयी तो देखा कि बच्चे खून से लथपथ पड़े हुए हैं. "आजाव बहुत तेज थी. आवाज सुनकर बाहर आयी तो देखा कि मेरे दोनों बेटे खून से लथपथ पड़े थे. आनन-फानन में सदर अस्पताल लाए, जहां से मायागंज लेकर आए हैं." -रुकसाद, जख्मी की मां टीन का डब्बा से धमाकाः घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चे खेलने के दौरान एक टीन का डब्बा देखा. उसे उठाने के बाद पटक दिया. जमीन पर पटकते ही तेज आवाज के साथ डिब्बा विस्फोट हो गया. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. बच्चों ने बताया कि कोई दिल्ली आया था, उसी ने बम फेंका है. हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है कि बम कहां से आया.
India
भागलपुर में बम ब्लास्ट, गली में खेल रहे 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल, जख्मी के बयान से पुलिस हैरान - BHAGALPUR BOMB BLAST
भागलपुर में बम ब्लास्ट, गली में खेल रहे 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल, जख्मी के बयान से पुलिस हैरान - BHAGALPUR BOMB BLAST भागलपुर में बम ब्लास्ट हुआ है. इस धमाके में गली में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भागलपुरः बिहार के भागलपुर से बड़ी ख
What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


