अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

अररिया के फुलकाहा में 359 बोतल शराब व वाहन जब्त

अररिया के फुलकाहा में 359 बोतल शराब व वाहन जब्त इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा अंतर्गत पथरदेवा बीओपी जवानों ने तस्करी कर नेपाल से भारत सफारी पर ला रहे 359 बोतल नेपाली शराब जब्त करने में सफलता पाई है। एसएसबी को यह सफलता कमांडेंट मुकेश त्यागी के नि

अररिया के फुलकाहा में 359 बोतल शराब व वाहन जब्त

Article Advertisement

अररिया के फुलकाहा में 359 बोतल शराब व वाहन जब्त इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा अंतर्गत पथरदेवा बीओपी जवानों ने तस्करी कर नेपाल से भारत सफारी पर ला रहे 359 बोतल नेपाली शराब जब्त करने में सफलता पाई है।

Article Advertisement

एसएसबी को यह सफलता कमांडेंट मुकेश त्यागी के निर्देश पर बोर्डर पर लगातार किये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के कारण हुई है। बताया गया कि जब्ती पीलर संख्या 187 के पास उजले रंग का टाटा सफारी संख्या:बीआर 50पी/ 1831 से की गई है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर व ड्राइवर नेपाल क्षेत्र की ओर भागने में सफल रहे। जब्त सफारी व शराब को फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जब्त 359 बोतल नेपाली शराब व स्कॉर्पियो की अनुमानित कीमत 10 लाख आंकी गई है। इस संबंध में पथरदेवा कैंप प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र की ओर अवैध ढंग से तस्करी कर शराब की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। एसएसबी पहले से सक्रिय थी। इस सूचना के बाद सोमवार की रात्रि गश्ती और तेज कर दी गई। गश्ती के दौरान नेपाल से भारत पीलर संख्या:187 के समीप से रोशनी दिखाई दी। इसे पीछा कर चारो ओर से घेरा गया, लेकिन तस्कर व ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जब्त सफारी से भंसार का पेपर भी बरामद किया गया है। जांच के क्रम में जब्त सफारी मालिक का नाम सुपौल निवासी दीप नारायण चौधरी तथा चालक का नाम मोहम्मद सलामत बताया जाता है। इस अभियान का नेतृत्व कैंप प्रभारी सतपाल शर्मा ने किया। अभियान में दिनेश,अभिषेक कुमार, बीरेंद्र कुमार, राजेश निषाद आदि जवान शामिल थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read