BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Crime

खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस

Published: 2/1/2020, 11:00:35 am353 viewsSeemanchal Live

खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस जापान में कड़ी निगरानी में रखे गए निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन मंगलवार (31 दिसंबर) को गोपनीय ढंग से भागने में कामयाब हो गए। जापान से भागकर वह अपने देश लेबनान चले गए हैं। जहां की सरकारी टीवी ने बयान जारी किया कि कार्लोस ने एक ब

खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस
खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस जापान में कड़ी निगरानी में रखे गए निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन मंगलवार (31 दिसंबर) को गोपनीय ढंग से भागने में कामयाब हो गए। जापान से भागकर वह अपने देश लेबनान चले गए हैं। जहां की सरकारी टीवी ने बयान जारी किया कि कार्लोस ने एक बड़े म्यूजिकल बक्से में छुपकर खुद को जापान से बाहर निकाला। यह खुलासा होने के बाद जापान में अफरातफरी मच गई है। 65 वर्षीय कार्लोस घोसन एक जापानी कार निर्माता कंपनी निसान व रेनो के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। एक अप्रैल 2017 को उन्हें पद से हटा दिया गया। फिर 19 नवंबर, 2018 को हनेडा हवाई अड्डे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पहले उन्हें हिरासत केंद्र में रखा गया। उनके भागने के पीछे का कारण माना जा रहा है कि इस साल टोक्यो में उनके आरोपों की पहली सुनवाई शुरू होनी थी। बीते साल अप्रैल में उन्हें बेल मिली पर अदालत ने शर्त रखी कि वे विदेश नहीं जा सकेंगे। उनके पास लेबनान समेत तीन देशों के पासपोर्ट थे जो जब्त कर लिए। उन्हें टोक्यो स्थित अपार्टमेंट में रहने की अनुमति मिली मगर वहां वीडियो निगरानी होती थी। उनके घर के बाहर कई सुरक्षाकर्मी पहरा देते थे। ‘मैं उत्पीड़न से बचकर निकला हूं’ लेबनान से एक ईमेल के जरिए कार्लोस ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा - ‘जापान की न्याय व्यवस्था निष्पक्ष नहीं है इसलिए मैंने देश छोड़ा पर न्याय से नहीं भागा हूं, अन्याय और राजनीतिक उत्पीड़न से बचकर निकल गया हूं।’ पहले भी भागने का प्रयास गिरफ्तारी के बाद जब कार्लोस को हिरासत केंद्र में रखा गया था, तब उनके वकील ने उन्हें निकालने की कोशिश की। वह मजदूर के कपड़े पहनकर हिरासत केंद्र में घुसा पर पकड़ा गया। इस तरह भागे * पहले म्यूजिकल बॉक्स जहाज में रखकर जापान से बाहर भेजा गया। * फिर एक निजी विमान के जरिए तुर्की के रास्ते लेबनान पहुंचे कार्लोस घोसन। * लेबनान के बेरूत हवाई अड्डा पर बिना जांच के ही दिया गया प्रवेश। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read