शिक्षक बहाली का रास्ता बिहार में हुआ साफ, BPSC 31 मई को जारी करेगा नोटिफिकेशन, इन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका बिहार में शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है. बीपीएससी 31 मई 2023 को नोटिफिकेशन जारी करेगा. हालांकि, बीपीएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तिथि का एलान नहीं किया गया है. हालांकि, आज यानि मंगलवार (30 मई 2023) को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद द्वारा ये जानकारी दी गई है कि सिलेबस में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि प्राइमरी शिक्षकों के लिए वही सिलेबस रहेंगे जो पहले थे. अगस्त 2023 में परीक्षा होगी और दिसंबर 2023 तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि अगर संभव हुआ तो इसी साल के अंत तक सफल अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दे दी जाएगी. 120 प्रश्न होंगे मेन पेपर में अतुल प्रसाद ने बताया कि पहले मेन पेपर में 150 परीक्षा होने थे, लेकिन अब मेन पेपर में 120 प्रश्न ही होंगे. अब एक पद के लिए एक ही मेन पेपर होंगे. उन्होंने आगे बताया कि B.Ed.-DLD में लास्ट ईयर में अपीयरिंग स्टूडेंटस को भी मौका दिया जाएगा. इसके लिए 31 अगस्त 2023 तक की सीमा होगी. अध्यक्ष ने कहा कि जब आयोग द्वारा जब वेरिफिकेशन किया जाएगा, तो अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. इसके अलावा भी कुछ शर्त है, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में आयोग द्वारा दी जाएगी. अध्यक्ष अतुल प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कक्षा 11 और 12 में कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए B.Ed. की अनिवार्यता खत्म नहीं है. विषयवार शिक्षकों की पात्रता पर शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 के प्रवधान में कुछ संशोधन जरूर किया है. संसोधन की अधिसूचना सोमवार तक जारी कर दी जाएगी. इन्हें भी मिलेगा मौका बता दें कि अतुल प्रसाद की शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ बैठक हुई थी. दोनों के बीच हुई बैठक में इस बात को तय किया गया कि नियुक्ति परीक्षा में बीएड और डीएलएड अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया जाएगा. हालांकि, उनके लिए ये शर्त है कि वो टेट, सीटेट या एसटीईटी उत्रीण होने चाहिए.
Article Advertisement
Education
शिक्षक बहाली का रास्ता बिहार में हुआ साफ, BPSC 31 मई को जारी करेगा नोटिफिकेशन, इन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका
शिक्षक बहाली का रास्ता बिहार में हुआ साफ, BPSC 31 मई को जारी करेगा नोटिफिकेशन, इन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका बिहार में शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है. बीपीएससी 31 मई 2023 को नोटिफिकेशन जारी करेगा. हालांकि, बीपीएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तिथि का एलान नहीं किया गया है. हाल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
