अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

गांव की बेटी बनी DSP, पूर्णिया की भावना BPSC परीक्षा पास कर बन गईं अफसर

गांव की बेटी बनी DSP, पूर्णिया की भावना BPSC परीक्षा पास कर बन गईं अफसर बिहार के पूर्णिया जिले की भावना गुप्ता बीपीएससी क्रैक कर डीएसपी बन गईं हैं. भावना ने 116वां रैंक हासिल किया है. पढ़ें पूरी खबर. पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले विनोद गुप्ता ने शायद ही सोचा होगा कि उ

गांव की बेटी बनी DSP, पूर्णिया की भावना BPSC परीक्षा पास कर बन गईं अफसर

Article Advertisement

गांव की बेटी बनी DSP, पूर्णिया की भावना BPSC परीक्षा पास कर बन गईं अफसर बिहार के पूर्णिया जिले की भावना गुप्ता बीपीएससी क्रैक कर डीएसपी बन गईं हैं. भावना ने 116वां रैंक हासिल किया है. पढ़ें पूरी खबर. पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले विनोद गुप्ता ने शायद ही सोचा होगा कि उनकी बेटी उन्हें इतनी बड़ी खुशी देगी. परिवार ने समाज के ताने सहे, फिर भी एक छोटी सी दुकान चलाकर बच्चों को पढ़ाया और आखिरकार आज उन्हें उनकी मेहनत और तपस्या का फल मिल गया है. विनोद गुप्ता और वीणा देवी की बेटी भावना गुप्ता आज बी पीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी बन गईं हैं. 'सेल्फ स्टडी से मिली सफलता' : भावना बताती हैं कि, पिछले दो बार में सफलता नहीं मिली, इस बार उनका तीसरा अटेम्प्ट था. उन्होंने हार नहीं मानी और काफी मेहनत की. भावना ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी को दिया. उन्होंने कहा कि, असफलताएं सफलता की सीढ़ियां होती हैं. ''ज्यादातर सेल्फ स्टडी करती थी. 6 से 7 घंटे पढ़ती थी. परीक्षा के समय 8 से 9 घंटे पढ़ती थी. माता पिता का बहुत सहयोग मिला, दोस्तों और करीबियों ने भी साथ दिया.'' - भावना गुप्ता, बीपीएससी सफल अभ्यर्थी (116वां रैंक) पिता चलाते हैं दवा दुकान, बेटी बनी DSP : भावना गुप्ता के पिता विनोद साह पूर्णिया जिले के हरदा बाजार में ही एक छोटा का दवा की दुकान चलाते हैं. मां गृहिनी हैं. भावना के दादा हरिनारायण साह बताते हैं कि, आज हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है. यह और आगे बढ़े हम लोग इस बच्ची को यहीं आशीर्वाद देंगे. वहीं दादी कहती हैं कि हमारा सपना था कि हमारी पोती अफसर बने, आज उसने वो कर दिखाया. क्या बोले गांव के मुखिया? : वहीं गांव के मुखिया मनीष कुमार ने बताया कि, ''पूरे पंचायत में जश्न का माहौल है. आज पंचायत की बेटी ने हम लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. हमारी बेटी डीएसपी का पद संभालेंगी. हम पूर्णियावासी काफी हर्ष महसूस कर रहे हैं.'' कौन हैं भावना कुमारी? : भावना गुप्ता ने हरदा मिडिल स्कूल से पढ़ाई की. हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की. जिले के मरंगा के इंटर कॉलेज से 12वीं पास किया और पीएस डिग्री कॉलेज हरदा से ग्रेजुएशन किया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read