अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानें

Article Advertisement

India

BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार को घोषित इस रिजल्ट में मुख्य परीक्षा में शामिल 20,034 अभ्यर्थियों में से 5,401 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन सभी सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद ह

BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

Article Advertisement

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार को घोषित इस रिजल्ट में मुख्य परीक्षा में शामिल 20,034 अभ्यर्थियों में से 5,401 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन सभी सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कहां और कैसे देखें BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है। 👉 अभ्यर्थी अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं: bpsc.bihar.gov.in 2035 पदों पर होनी है नियुक्ति इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2035 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रति पद औसतन 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इंटरव्यू: 120 अंक इंटरव्यू की तिथि: शीघ्र अधिसूचित की जाएगी पूरी चयन प्रक्रिया पर एक नजर BPSC 70वीं परीक्षा की पूरी प्रक्रिया काफी लंबी और प्रतिस्पर्धी रही है— प्रारंभिक परीक्षा के लिए 4.83 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया 13 दिसंबर को 912 केंद्रों पर 3,28,990 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी बापू परीक्षा परिसर में हंगामे के कारण परीक्षा रद्द हुई 4 जनवरी को 22 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित दोबारा परीक्षा में 12,000 में से 5,900 अभ्यर्थियों ने भाग लिया 24 जनवरी को आया था प्रीलिम्स का रिजल्ट BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी को घोषित किया गया था। इसमें कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए थे। श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या सामान्य वर्ग: 9,017 अनुसूचित जाति (SC): 3,295 अनुसूचित जनजाति (ST): 211 पिछड़ा वर्ग (BC): 2,793 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,515 पिछड़ा महिला वर्ग: 601 दिव्यांग वर्ग: 561 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 2,149 स्वतंत्रता सेनानी कोटा: 280 इंटरव्यू के बाद जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट अंतिम मेरिट लिस्ट का निर्धारण— मुख्य परीक्षा: 900 अंक साक्षात्कार: 120 अंक 👉 कुल 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आरक्षण श्रेणी के अनुसार ही परिणाम घोषित होंगे। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो मुख्य परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले को वरीयता दी जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना इंटरव्यू से जुड़ी सभी जानकारियां और तिथियां BPSC की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read