BPSC Calendar 2022-23: बीपीएससी का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें 68वीं समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग ने एक साथ कई बड़ी परीक्षाओं की तिथि से रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा की है।
कैलेंडर के अनुसार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 14 नवम्बर को ही जारी कर दिया जाएगा।
वहीं इसकी मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर से संभावित है।
मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा।
साक्षात्कार 29 मार्च से शुरू होगा।
रिजल्ट 28 मई 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर की विस्तृत जानकारी https://www.bpsc.bih.nic.in/Misc/Examination-Calendar-2022-23.pdf पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी।
इसका रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा 12 मई 2023 को होगा।
मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी किया जायेगा।
साक्षात्कार 11 अगस्त 2023 को और फाइनल रिजल्ट नौ अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा।
साथ ही बीपीएससी ने अलग-अलग विषयों के व्याख्याता के लिए अलग-अलग साक्षात्कार व परीक्षा तिथि तय की है।
आईजीआईसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में निदेशक के लिए भी साक्षात्कार तिथि जारी की गई है।
प्रधान शिक्षक के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को बीपीएससी ने प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर (प्रधान शिक्षक) की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है।
प्रधान शिक्षक के 40506 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जायेगी।
वहीं, इसका रिजल्ट तीन जनवरी 2023 को जारी किया जायेगा।
इसमें सामान्य वर्ग के लिए 16204 पद हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, इबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं।
दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है।
इसमें दृष्टि बाधित के लिए 421, मूक बधिर के लिए 410, अस्थि दिव्यांग के लिए 397 एवं मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद आरक्षित है।
एलडीसी की मुख्य परीक्षा 20 को बीपीएससी की ओर से एलडीसी परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की गयी थी।
रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इसकी मुख्य परीक्षा 20 नवंबर को होगी।
रिजल्ट 20 दिसंबर को जारी कर दिया जायेगा।
कला संस्कृति पदाधिकारी की मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की मुख्य परीक्षा 30 नवंबर से तीन दिसंबर को होगी।
रिजल्ट दो जनवरी 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
साक्षात्कार 17 जनवरी 2023 को होगा।
रिजल्ट दो अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
सीडीपीओ पीटी का रिजल्ट नौ जनवरी को सीडीपीओ के 55 पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा आठ से नौ नवंबर तक संचालित किया गया।
परीक्षा का रिजल्ट नौ जनवरी 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
साक्षात्कार 24 जनवरी 2023 से शुरू होगी।
रिजल्ट नौ अप्रैल को जारी कर दिया जायेगा।
एपीओ की परीक्षा कल से, रिजल्ट 15 मार्च को सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 553 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर को होगी।
रिजल्ट 15 मार्च 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
इंटरव्यू एक से 26 अप्रैल 2023 तक चलेगा।
फाइनल रिजल्ट 16 मई 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
टाउन प्लानर सुपरवाइजर की परीक्षा 19 से: टाउन प्लानर सुपरवाइजर के 107 पदों के लिए परीक्षा 19 से 20 नवंबर तक होगी।
रिजल्ट पांच दिसंबर को जारी कर दिया जायेगा।
डीपीआरओ की परीक्षा 26 से, रिजल्ट 15 जनवरी को होगा जारी: डीपीआरओ की परीक्षा 26 से 28 नवंबर को होगी।
रिजल्ट 15 जनवरी को जारी कर दिया जायेगा।
साक्षात्कार 30 से 31 जनवरी 2023 तक चलेगा।
रिजल्ट 28 फरवरी को जारी कर दिया जायेगा।
Article Advertisement
Education
BPSC Calendar 2022-23: बीपीएससी का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें 68वीं समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
BPSC Calendar 2022-23: बीपीएससी का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें 68वीं समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने एक साथ कई बड़ी परीक्षाओं की तिथि से रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा की है। कैलेंडर के अनुसार 67व

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
