अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी नाॅर्मलाइजेशन समेत कई मांगों को लेकर आयोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। BPSC Candidate Protest in Patna: बिहार की रा

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें

Article Advertisement

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी नाॅर्मलाइजेशन समेत कई मांगों को लेकर आयोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

Article Advertisement

BPSC Candidate Protest in Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वे शुक्रवार सुबह नाॅर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन करने आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हालांकि इस लाठीचार्ज का छात्रों पर कुछ असर नहीं हुआ, वे एक बार फिर पोस्टर और बैनर लेकर आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। छात्र नाॅर्मलाइजेशन के लागू होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा वे वन शिफ्ट- वन पेपर की मांग भी कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर बीपीएससी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा नाॅर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।   बीपीएससी सचिव ने आगे बताया कि परीक्षा में चार प्रश्न पत्रों के सेट इस्तेमाल किए जाएंगे। सभी सेट अलग-अलग होंगे। इसके रंग भी अलग-अलग होंगे। हालांकि परीक्षा में किसी एक सेट का ही यूज किया जाएगा। वहीं छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा जिनको करना है, करने दीजिए। जिनको पढ़ाई नहीं करनी होती है, वह इस तरीके से प्रदर्शन करता है। जो छात्र नेता इस प्रदर्शन की अगुवाई करते हैं उन्हें परीक्षा का मेकैनिज्म नहीं पता होता है। बता दें कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा 13 दिसंबर को 36 जिलों के 925 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार आयोग की ओर से 2035 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read