अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
उम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...उम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...

Article Advertisement

Education

'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव - PAPPU YADAV

'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव पप्पू यादव आधी रात से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी. पटना: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थी लगातार

'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव - PAPPU YADAV

Article Advertisement

'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव पप्पू यादव आधी रात से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी. पटना: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थी लगातार पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं. पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार की रात बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया, वहीं अब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं. रविवार आधी रात से वह धरनास्थल पर बैठे हैं. उन्होंने ऐलान कर दिया कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं होगी, उनकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव भी बैठे धरने पर: पप्पू यादव ने रविवार रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों से गर्दनीबाग में जाकर मुलाकात की. वह खुद भी रात 12 बजे से धरने पर बैठे हुए हैं. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग से परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा कराने की मांग की है. पूर्णिया सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा. "मैं बीपीएससी परीक्षा की मांग के साथ आज रात बारह बजे से परीक्षार्थियों के साथ पटना गर्दनीबाग में धरना पर बैठ गया हूं. हर हाल में पूरी परीक्षा रद्द कर पुनः एग्जाम कराए बीपीएससी. अन्यथा, हर परिस्थिति में लड़ाई जारी रहेगी."- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, निर्दलीय सांसद, पूर्णिया 'रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी': सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी छात्रों को अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और बीपीएससी होश में आओ. छात्र हित में यह परीक्षा रद्द करो. एग्जाम माफिया के चंगुल से बाहर आओ. पप्पू ने कहा कि ये बेटियां इस भीषण ठंड में धरना पर बैठी थीं मैं कैसे घर में रजाई में कैसे सो जाता? उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read