बिहार के दो दोस्त एक साथ बने जज, एक मां ने लिया कर्ज; दूसरी ने कोर्ट में काम कर बेटे को पढ़ाया BPSC Civil Judge Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
औरंगाबाद जिले के दो दोस्त एक साथ जज बने हैं।
जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
एक शख्स के पिता ब्रेड और अंडे बेचते हैं।
दूसरे के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं।
BPSC Civil Judge Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।
औरंगाबाद के दो दोस्तों ने एक साथ जज बनकर मिसाल कायम की है।
कड़ी मेहनत के दम पर दोनों दोस्तों ने सफलता हासिल की है।
आदर्श कुमार ने 120वीं और अनुपम कुमार ने 151वीं रैंक पाई है।
दोनों ने कहीं से कोचिंग नहीं ली।
आदर्श के पिता ब्रेड-अंडे का ठेला लगाते हैं।
मां ने सेल्फ हेल्प ग्रुप से लोन लेकर बेटे को पढ़ाया।
वहीं, अनुपम के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं।
मां ग्राम कचहरी में नौकरी करती हैं।
दोनों ने पटना की चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से 2022 में LLB की है।
अब दोनों एक साथ जज बने हैं, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
एक साथ शुरू की थी तैयारी दोनों बचपन के दोस्त हैं।
दोनों का सपना शुरू से ही जज बनने का था।
2017 में दोनों ने एक साथ CLAT का पेपर दिया था।
एक साथ ही यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।
एक साथ ही 2022 में परीक्षा की तैयारी शुरू की थी।
दोनों को 2024 में एक साथ ही सफलता मिली।
आदर्श के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
पिता विजय साव की शिवगंज बाजार में ब्रेड-अंडे की दुकान है।
आदर्श की दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
उनका छोटे भाई राजू बीएड कर चुके हैं।
घरवालों ने कमजोर आर्थिक स्थिति के बाद भी बेटे को पढ़ाने में कसर नहीं छोड़ी।
मां सुनैना देवी ने बेटे के लिए लोन भी लिया था।
अब बेटे की सफलता पर परिवार को गर्व है।
माता-पिता सोचते थे कि बेटा वकील बनकर परिवार को पालेगा।
लेकिन अब बेटे ने जज बनकर उनका नाम रोशन कर दिया है।
आदर्श ने बताया कि अगर मेहनत से पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है।
पिता बोले-बेटे ने पहचान बदली अनुपम के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाने के साथ किसानी भी करते हैं।
मां संजू देवी एरकीकला ग्राम कचहरी में सचिव की नौकरी करती हैं।
उनका छोटा भाई शुभम बीबीए कर रहा है।
छोटी बहन खुशबू एमसीए कर रही है।
पिता अशोक कहते हैं कि बेटे ने उनकी पहचान बदल दी।
पहले लोग प्रिंटिंग प्रेस संचालक के तौर पर जानते थे।
अब उनको जज का पिता कहेंगे।
मां अपने बेटे की सफलता पर खुश हैं।
वे कहती हैं कि बेटे ने उनका नाम रोशन कर दिया।
दोनों की सफलता साबित करती है कि साधारण परिवार के बच्चे भी मेहनत के दम पर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
Article Advertisement
Business
बिहार के दो दोस्त एक साथ बने जज, एक मां ने लिया कर्ज; दूसरी ने कोर्ट में काम कर बेटे को पढ़ाया
बिहार के दो दोस्त एक साथ बने जज, एक मां ने लिया कर्ज; दूसरी ने कोर्ट में काम कर बेटे को पढ़ाया BPSC Civil Judge Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। औरंगाबाद जिले के दो दोस्त एक साथ जज बने हैं। जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक शख्स के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
