अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

हिरासत में लिए गए खान सर और गुरु रहमान, BPSC नॉर्मलाइजेशन को लेकर कर रहे थे विरोध

हिरासत में लिए गए खान सर और गुरु रहमान, BPSC नॉर्मलाइजेशन को लेकर कर रहे थे विरोध बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन को लेकर सुबह से विरोध हो रहा है. यह लगातार जारी है. इसी बीच खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया. पटना : प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर को पटना पुलिस ने पहले हिरासत में लिया, फिर उन्हें छोड़ दिया गय

हिरासत में लिए गए खान सर और गुरु रहमान, BPSC नॉर्मलाइजेशन को लेकर कर रहे थे विरोध

Article Advertisement

हिरासत में लिए गए खान सर और गुरु रहमान, BPSC नॉर्मलाइजेशन को लेकर कर रहे थे विरोध बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन को लेकर सुबह से विरोध हो रहा है. यह लगातार जारी है. इसी बीच खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया. पटना : प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर को पटना पुलिस ने पहले हिरासत में लिया, फिर उन्हें छोड़ दिया गया. गर्दनीबाग धरनास्थल से हिरासत में खान सर लिए गए थे. गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने उनको ऑफिस ले जाकर छोड़ दिया है. गर्दनीबाग धरना स्थल से उनकी कोचिंग के बच्चे भी लौट गए हैं. खान सर को गिरफ्तार करने की बात गलत' : दरअसल, खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर का ऑफिशियल एक्स अकाउंट) के मुताबिक, ''छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खान सर गिरफ्तार हुए हैं. संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि उनके लिए छात्रों का भविष्य सबसे पहले है.'' हालांकि पटना एसएसपी ने खान सर की गिरफ्तारी से इनकार किया. ''खान सर को न हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया था. जिसने ऐसा कहा है कि उससे खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. ऐसी खबरों से पटना पुलिस की छवि धूमिल होती है.'' - राजीव मिश्रा, पटना एसएसपी रहमान सर को भी हिरासत में लिया गया : इधर, देर शाम तक रहमान सर आंदोलन रत रहे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया. रहमान सर का कहना है कि आयोग के अध्यक्ष नोटिस निकाल कर क्लियर करे कि 70वीं बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. ''हमारी तीन डिमांड है, 1.नॉर्मलाइजेशन को लेकर आयोग अपने आधिकारिक वेबसाइट पर स्थिति स्पष्ट करे. 2. बीपीएससी का सर्वर डाउन होने से 80 हजार बच्चे फॉर्म भरने से वंचित हो गए थे. उन्हें मौका दिया जाए. 3. परीक्षा की तिथी बढ़ाई जाए. जबतक मांग पूरी नहीं होती हमलोग डटे रहेंगे.''- गुरु रहमान, शिक्षाविद् आंदलनकारियों के साथ आए पप्पू यादव : शाम ढलते-ढलते इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी धरनास्थल पर पहुंच गए. पप्पू यादव ने कहा वह अभ्यर्थियों के साथ हैं. 80000 से अधिक अभ्यर्थी सर्वर में दिक्कत के कारण फॉर्म नहीं भर पाए. इन अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का आखिरी मौका आयोग दे. ''परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन खत्म हो. परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए और इस बीच 80000 छात्रों को फॉर्म भरने का मौका मिले. परीक्षा आयोजन हो तो इस बात का ध्यान रहे की पेपर लीक न हो. जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित होने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाए.''- पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद BPSC ने जारी किया निर्देश : बीपीएससी ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट कहा है कि 70 वीं प्रीलिम्स परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन नहीं लागू हो रहा है. यह कोचिंग संचालकों की ओर से फैलाया गया भ्रम था. हालांकि अभ्यर्थी अभी भी परीक्षा का डेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read