अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Education

BPSC Result : मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 में से 24 सफल, कोर्ट ने मांगा जवाब

BPSC Result : मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 में से 24 सफल, कोर्ट ने मांगा जवाब मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र के एक कमरे में बैठने वाली 28 में से 24 महिला अभ्यर्थियों के सफल होने के मामले की निगरानी जांच के लिए दायर लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने रा

BPSC Result : मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 में से 24 सफल, कोर्ट ने मांगा जवाब

Article Advertisement

BPSC Result : मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 में से 24 सफल, कोर्ट ने मांगा जवाब मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र के एक कमरे में बैठने वाली 28 में से 24 महिला अभ्यर्थियों के सफल होने के मामले की निगरानी जांच के लिए दायर लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया। साथ ही आवेदक को उसके बाद एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा।   मुख्य न्यायाधीश संजय करोल तथा न्यायमर्ति एस. कुमार की खंडपीठ ने विनोद कुमार की ओर से दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई की। आवेदक की ओर से अधिवक्ता दीनू कुमार और रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि मोटर वाहन निरीक्षक के 90 पदों पर नियुक्ति के लिए 5 और 6 मार्च को परीक्षा ली गई थी। उनका कहना था कि शास्त्रीनगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र पर ली गई परीक्षा के एक ही क्लास रूम में बैठे 28 लड़कियों में से 24 लिखित परीक्षा में सफल हो गईं। इतना ही नहीं 24 लड़कियों का रोल नंबर एक के बाद एक था। उनका कहना था कि आश्चर्य की बात यह है कि इस पर न तो आयोग और न ही राज्य सरकार ने ध्यान दिया। परीक्षा में बरती गई अनियमितता को लेकर अखबारों में खबर छपने के बाद 9 अगस्त को दिये गये अभ्यावेदन पर राज्य सरकार, बीपीएससी, विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने विज्ञापन संख्या- 6/20 के तहत ली गई परीक्षा को रद्द कर नये सिरे से परीक्षा कराने तथा पूरे मामले की जांच विजिलेंस व आर्थिक अपराध इकाई से कराने की मांग कोर्ट से की। कोर्ट ने कहा कि सरकार एवं आयोग की ओर से जवाब आने के बाद कोई फैसला लिया जायेगा। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read