Bihar Bandh : विरोध प्रदर्शन, नारेबारी और आगजनी… जानें बिहार में क्यों सड़कों पर बवाल मचा रहे हजारों छात्र?
BPSC Students Protest Bihar Bandh : बिहार में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी है।
बीपीएससी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सांसद पप्पू यादव भी आ गए।
बिहार बंद के दौरान उनके समर्थकों ने पटना की सड़कों पर आगजनी की।
BPSC Students Protest Bihar Bandh : बिहार में बीपीएससी स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद बुलाया है।
उनके समर्थकों ने पटना के अशोक राजपथ पर जमकर हंगामा किया।
उन्होंने सड़कों पर आग लगा दी, जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया।
भीम आर्मी और एआईएमआईएम ने भी बिहार बंद का सपोर्ट किया है।
आइए जानते हैं कि बिहार में क्यों बवाल मचा रहे हजारों छात्र?
पटना की सड़कों पर आगजनी बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद की घोषणा की।
उन्होंने व्यापारियों से इस बिहार बंद को सपोर्ट करने की अपील की।
पप्पू यादव के समर्थकों ने अशोक राजपथ में खुली दुकानों को बंद कराया और जमकर उत्पाद मचाया।
उन्होंने पटना की अलग-अलग सड़कों पर आग लगा दी, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया।
छात्रों को प्रशांत किशोर का भी मिला समर्थन आपको बता दें कि जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीपीएससी स्टूडेंट्स का समर्थन किया।
इसे लेकर वे गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
हालांकि, पीके को बिना किसी शर्त अदालत से जमानत मिल गई।
इससे पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवॉल्यूशनरी यंगस्टर्स एसोसिएशन (RYA) जैसे संगठनों ने भी गांधी मैदान से लेकर सीएम आवास तक मार्च निकाला था।
जानें क्यों बवाल मचा रहे स्टूडेंट?
बिहार के अलग-अलग केंद्रों पर 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
एग्जाम के दिन ही स्टूडेंट गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
आरोप है कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को देरी से पेपर मिले और पहले से पेपर की सील भी खुली हुई थी।
इसके विरोध में छात्रों ने दूसरे क्लास रूम में जाकर पेपर फेंक दिए थे।
इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर स्टूडेंट सड़कों पर बवाल मचा रहे हैं।
Article Advertisement
Education
Bihar Bandh : विरोध प्रदर्शन, नारेबारी और आगजनी… जानें बिहार में क्यों सड़कों पर बवाल मचा रहे हजारों छात्र?
Bihar Bandh : विरोध प्रदर्शन, नारेबारी और आगजनी… जानें बिहार में क्यों सड़कों पर बवाल मचा रहे हजारों छात्र? BPSC Students Protest Bihar Bandh : बिहार में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी है। बीपीएससी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सांसद पप्पू यादव भी आ गए। बिहार बंद के दौरान उनके समर्थकों ने पटना की सड़कों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
