अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

BPSC शिक्षक ने 9वीं की छात्रा के साथ किया 'बैड टच', शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल घेरा - BPSC TEACHER ARRESTED

BPSC शिक्षक ने 9वीं की छात्रा के साथ किया 'बैड टच', शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल घेरा - BPSC TEACHER ARRESTED समस्तीपुर में गुरु-शिष्य के बीच के रिश्ते तार-तार हुए हैं. नौवीं की छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया है- समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थ

BPSC शिक्षक ने 9वीं की छात्रा के साथ किया 'बैड टच', शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल घेरा - BPSC TEACHER ARRESTED

Article Advertisement

BPSC शिक्षक ने 9वीं की छात्रा के साथ किया 'बैड टच', शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल घेरा - BPSC TEACHER ARRESTED समस्तीपुर में गुरु-शिष्य के बीच के रिश्ते तार-तार हुए हैं. नौवीं की छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया है- समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में गुरुवार को एक गंभीर घटना सामने आई. यहां पर एक बीपीएससी शिक्षक पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ बैड टच करने का आरोप लगा है. पीड़ित छात्रा ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल में हंगामा किया. ग्रामीणों का हंगामा : घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को ढूंढ़ने लगे. ग्रामीणों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस को सूचित किया गया और वे मौके पर पहुंची. हालांकि, आरोपी शिक्षक डर के कारण स्कूल से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की हुई पहचान : आरोपी शिक्षक पिछले साल बीपीएससी द्वारा चयनित होकर TRE-1 के पद पर इस विद्यालय में तैनात हुए थे. वह जिले के ताजपुर ब्लॉक के निवासी हैं. विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है. पुलिस की कार्रवाई : थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन दर्ज नहीं हुआ है. "इस संबंध में आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया गया है. अभी तक इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. हंगामे की सूचना पर पुलिस विद्यालय पहुंची थी. हंगामा को शांत कराया गया है."- गौरव प्रसाद, थानाध्यक्ष, मोहिउद्दीनगर    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read