बिहार के एक सांसद की गाड़ी के चालक को सांसद महोदय की ताकत की इतनी हनक सवार हुई कि पहले तो गलती करते हैं और फिर विरोध करने पर पीड़ित को ही टक्कर मारकर अपनी गाड़ी के बोनट पर ले लेते हैं और उसे लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हैं. वो तो गनीमत ये रही कि पुलिस की नजर उसकी हरकत पर पड़ जाती है और पुलिस द्वारा वाहन का पीछा करके पीड़ित को बचाया जाता है. मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की रात करीब 11 बजे का है. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार, बोनट पर लटके एक शख्स को लेकर करीब 2-3 किलोमीटर तक चलती रही. पुलिस द्वारा आरोपी की कार का पीछा किया गया और उसे रोका गया तब जाकर पीड़ित की जान बची. कार का नंबर BR25PA2935 है, जो कि बिहार के एक सांसद के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, हादसे के वक्त सांसद गाड़ी के मौजूद नहीं थे. पीड़ित चेतन के मुताबिक, 'मैं ड्राइवर का काम करता हूं, एक शख्स को छोड़कर जब वह लौट रहा था तब आश्रम के समीप मेरी कार को आरोपी द्वारा तीन बार अपने कार से टक्कर मारी गई. मैं विरोध करने के लिए कार के सामने आया तबी आरोपी ने कार मेरे ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन मैं कार की बोनट पर लटक गया. उसके बाद मैं उसे रुकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका और लगभग 2 किलोमीटर तक मुझे घसीटता रहा. पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी और पीसीआर से पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी कार चालक को रोका और फिर मैं बच सका. वहीं, आरोपी ड्राइवर रामचंद कुमार ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि मेरी कार और पीड़ित के कार से कोई टक्कर नहीं हुई है. दोनों का वाहन कोई भी देख सकता है. पीड़ित खुद ही मेरी बोनट पर चढ़ गया था और मैंने कहा कि आप ये क्या कर रहे हो तो उसनी मेरी बात अनसुनी कर दी. हालांकि, आरोपी ने ये नहीं बताया कि वह वाहन को क्यों भगा रहा था जब उसकी बोनट पर कोई शख्स था.
Article Advertisement
India
कार नंबर BR25PA2935 ने कैब चालक को बोनट पर कई किलोमीटर घसीटा, दिल्ली पुलिस ने बचाया
बिहार के एक सांसद की गाड़ी के चालक को सांसद महोदय की ताकत की इतनी हनक सवार हुई कि पहले तो गलती करते हैं और फिर विरोध करने पर पीड़ित को ही टक्कर मारकर अपनी गाड़ी के बोनट पर ले लेते हैं और उसे लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हैं. वो तो गनीमत ये रही कि पुलिस की नजर उसकी हरकत पर पड़ जाती है और पुलिस द्वारा वा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
