अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

ब्रह्मपुत्र में डूबी नौका का मालिक गिरफ्तार

ब्रह्मपुत्र में डूबी नौका का मालिक गिरफ्तार गुवाहाटी/जोरहाट, 13 सितंबर (भाषा) असम के जोरहाट जिले के नीमती घाट के निकट ब्रह्मपुत्र नदी में पिछले सप्ताह डूबी नौका के मालिक को डिब्रूगढ़ से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य लापता हो गया था। पुलिस के ए

ब्रह्मपुत्र में डूबी नौका का मालिक गिरफ्तार

Article Advertisement

ब्रह्मपुत्र में डूबी नौका का मालिक गिरफ्तार गुवाहाटी/जोरहाट, 13 सितंबर (भाषा) असम के जोरहाट जिले के नीमती घाट के निकट ब्रह्मपुत्र नदी में पिछले सप्ताह डूबी नौका के मालिक को डिब्रूगढ़ से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Article Advertisement

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य लापता हो गया था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही नौका हादसे के सिलसिले में पकड़े गये लोगों की संख्या एक दर्जन हो गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में भारतीय जल परिवहन विभाग के छह कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें रविवार को कथित रूप से लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट कर नौका मालिक को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘मां कमला’ नौका के मालिक पानी राम कलिता को डिब्रूगढ़ के आदित्य अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि इसके बाद की जांच जोरहाट पुलिस करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read