अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!

Article Advertisement

boloindia.in
Business

ब्राजील ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण किया निलंबित

ब्राजील ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण किया निलंबित हैदराबाद, 24 जुलाई (भाषा) ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित कर दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जा

ब्राजील ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण किया निलंबित
ब्राजील ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण किया निलंबित हैदराबाद, 24 जुलाई (भाषा) ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण निलंबित कर दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। भारत बायोटेक ने ब्राजीलियाई बाजार के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को लेकर प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस एंड एन्विक्सिया फार्मास्युटिकल्स एएल.सी के साथ हुए समझौता ज्ञापन को रद्द करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। ब्राजील सरकार के साथ टीकों की दस करोड़ खुराक की आपूर्ति के सौदे के विवादों में आने और ब्राजील में प्राधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने के बाद यह समझौता खत्म किया गया। ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ शुक्रवार को ब्राजील में कोवैक्सीन टीके के नैदानिक अध्ययन को एहतियातन निलंबित किया गया है। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक लिमिटेड इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को एन्विजा को भेजे एक बयान के बाद यह निलंबन किया गया है।’’ प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस ब्राजील में लाइसेंस, वितरण, बीमा और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में मदद एवं मार्गदर्शन देने के लिए भारत बायोटेक की साझेदार थी। ब्राजीलियाई नियामक ने कहा, ‘‘एन्विजा को भारत बायोटेक से ई-मेल के जरिए शुक्रवार को एक बयान मिला जिसमें यह सूचना दी गयी कि प्रेसिसा कंपनी ब्राजील में ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं रही है।’’ ब्राजील में कोवैक्सीन के विनिमय से संबंधित कंपनी की दो प्रक्रियाएं होती है। पहली आपात इस्तेमाल के लिए अधिकार प्राप्त करने की अर्जी और उस देश में नैदानिक अनुसंधान करने के लिए प्रोटोकॉल। उसने कहा कि भारत बायोटेक से मिली सूचना के आधार पर एन्विजा एजेंसी में चल रही प्रक्रियाओं का पुन: मूल्यांकन करेगी और संबंधित कदमों को अपनाएगी। ब्राजील में कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण शुरू नहीं हुआ है। भारत बायोटेक ने 26 फरवरी को कहा था कि उसने 2021 की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए ब्राजीलियाई सरकार के साथ एक समझौता किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजीलियाई सरकार ने कोवैक्सीन का ऑर्डर अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। भारत बायोटेक ने अपनी ब्राजीलियाई साझेदारों के साथ समझौता समाप्त किए जाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन के लिए नियामक संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ब्राजीलियाई दवा नियामक संस्था एन्विजा के साथ काम करती रहेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read